Thursday, March, 12,2026

तापमान सामान्य से 10° ज्यादा, बाड़मेर सबसे गर्म

जयपुर: प्रदेश में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है और पश्चिमी हिस्सों में लू का प्रभाव भी तेज हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी और आस-पास के जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल गर्मी का दौर काफी लंबा खिंच सकता है। अमेरिकी मौसम एजेंसी के अनुसार अल नीनो की सक्रियता के कारण मानसून पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। मंगलवार को राजधानी जयपुर में भी गर्मी और लू का असर बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकांश जिलों में पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री तक अधिक है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख शहरों का तापमान

बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री, पिलानी 39.2, चित्तौड़गढ़ 39.0, चूरू 38.7, जोधपुर 38.6, बीकानेर 38.2, जैसलमेर 38.5 और फलोदी में 38 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां 11.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि सीकर में 13.5 डिग्री और सिरोही के माउंट आबू में दिन का तापमान 30.2 तथा रात का 14.3 डिग्री रहा।

12 मार्च से मौसम में बदलाव

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो सकती है। इसके बाद 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभके सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

हीटवेव अलर्ट और बचाव के उपाय

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में 11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी है। आमजन को दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी या छाछ का सेवन करने की सलाह दी गई है। किसानों को फसलों गर्मी के तनाव से बचाने के लिए सुबह-शाम सिंचाई करने की सलाह दी है। साथ ही पशुओं को तेज गर्मी से बचाने के लिए छाया प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery