Friday, September, 26,2025

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान बन रहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल राज्य

जयपुर: राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर व्यापक सुधार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में कई नवाचारपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

इन योजनाओं से न केवल बीमारियों का इलाज हो रहा है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की ओर भी प्रेरित किया जा रहा है। निरामय राजस्थान अभियान प्रदेश की एक प्रमुख स्वास्थ्य पहल है, जिसकी शुरुआत 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर की गई थी। इसके तहत हर माह स्वास्थ्य संबंधी थीम निर्धारित की जाती है जैसे स्वच्छता, संतुलित आहार, श्री अन्न, योग व व्यायाम आदि। वहीं, मिशन मधुहारी के माध्यम से टाइप 1 डायबिटीज के रोगियों को निःशुल्क इंसुलिन, ग्लूकोमीटर और स्ट्रिप्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना से खासकर ग्रामीण और दूरदराज के रोगियों को बड़ी राहत मिली है।

मिशन लीवर स्माइल के अंतर्गत प्रदेश के 61 जिला अस्पतालों में विशेष क्लिनिक स्थापित किए गए हैं। अब तक 32 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिनमें से करीब 1300 में फैटी लीवर के लक्षण पाए गए। स्तनपान प्रबंधन इकाइयां, हीमोडायलिसिस वार्ड, मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना और स्वस्थ नारी चेतना अभियान जैसे प्रयासों से प्रदेश की चिकित्सा संरचना में मजबूती आई है। इन नवाचारों के जरिए राजस्थान न केवल उपचारात्मक सेवाओं में बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक देखभाल और समग्र स्वास्थ्य सुधार की दिशा में अग्रणी बनता जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery