Saturday, July, 25,2026

प्रसूताओं की मौतों के बाद सिस्टम को जांचने निकले चिकित्सा मंत्री

जयपुर: प्रदेश में प्रसूताओं की मौत के मामलों और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को जयपुर के चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल और सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले इस निरीक्षण में मंत्री ने दोनों अस्पतालों की ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू और निर्माणाधीन नई बिल्डिंगों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गंभीर अवस्था में भर्ती प्रसूताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में हर समय वरिष्ठ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार मिल सके।

मीडिया से बातचीत में गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान की स्थिति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि एक लाख प्रसव पर मातृ मृत्यु दर 86 से अधिक नहीं होनी चाहिए और प्रदेश के वार्षिक आंकड़े इस सीमा के भीतर हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मलेरिया, टाइफस जैसी बीमारियों का अचानक प्रकोप बढ़ने से कुछ समय के लिए मामलों में वृद्धि दिखाई देती है। पिछले दो महीनों में भी ऐसा ही स्पाइक देखने को मिला है, लेकिन पूरे वर्ष के औसत के आधार पर राजस्थान की स्थिति संतोषजनक है।

जनाना अस्पताल की नई बिल्डिंग अगले माह होगी शुरू

जनाना अस्पताल में मंत्री ने अधीक्षक डॉ. नूपुर लोरिया से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि नई बिल्डिंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। केवल सड़क निर्माण का कार्य शेष है, जिसे अगले 10 से 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि अगले महीने तक नई बिल्डिंग मरीजों के लिए शुरू कर दी जाए, जिससे अस्पताल की सेवाओं का विस्तार हो सके।

सांगानेरी गेट अस्पताल में अक्टूबर तक तैयार होगी नई बिल्डिंग

मंत्री सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने उन्हें निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का निरीक्षण कराया। मंत्री ने भवन निर्माण की समय-सीमा पूछी, जिस
पर अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। भवन शुरू होने के बाद अस्पताल में एक हजार से अधिक बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे महिला स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

वरिष्ठ डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने इमरजेंसी और आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में हर समय वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि गंभीर मरीजों और प्रसूताओं को बिना देरी विशेषज्ञ उपचार मिल सके।

औचक निरीक्षण पर उठे सवाल... प्रसूताओं से नहीं मिलने की रही चर्चा

हालांकि मंत्री का यह दौरा करीब एक घंटे में ही पूरा हो गया। निरीक्षण के दौरान वे भर्ती प्रसूताओं और उनके परिजनों से सीधे संवाद नहीं कर सके और न ही उपचार व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक लिया। बताया गया कि मंत्री के औचक दौरे की जानकारी विभाग, अस्पताल प्रशासन और अधिकाश कर्मचारियों को भी नहीं थी। मंत्री सीधे अस्पताल पहुंचे, नई बिल्डिंग और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery