Tuesday, November, 25,2025

स्वास्थ्य सेवाओं के 47 बेस्ट प्रोफेशनल्स का सम्मान

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से गुरुवार को होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित 'हेल्थ फर्स्ट कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2025-सीजन 3' में राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रतिबद्धता और नवाचार की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के दो प्रमुख पैनल डिस्कशन पर प्रकाश डाला, जिनमें आठ आईएएस अधिकारियों ने 'राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का भविष्य' और 'राजस्थान में निजी विचार साझा किए। स्वास्थ्य मंत्री इंडिया योगदान विषयों पर खींवसर ने इसे मानवता की सेवा के सम्मान का प्रतीक बताया, जबकि उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने इसे 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण और 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत' की दिशा में एक कदम बताया। इस कॉन्क्लेव में 47 विशिष्ट प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय से जुड़ी पहल को भी रेखांकित किया गया। राज्य के 1200 करोड़ के स्वास्थ्य बजट में से 450 करोड़ रुपए आयुर्वेद के लिए आवंटित किए गए हैं।

चिकित्सा सेवाओं की पहुंच में सुधार का रोडमैप

कॉन्क्लेव में से एक पैनल डिस्कशन का विषय था 'राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का भविष्य'। सत्र का संचालन डी. जीवन कांकरिया ने किया। इसमें डॉ. पंकज आनंद, डॉ. सुषमा अग्रवाल, डॉ. सुनील गर्सा, डॉ. अमित यादव, डॉ. टी. शुभमंगला, संकल्प गुप्ता, बृजेश भारद्वाज और डॉ. निखिल मेहता जैसे विशेषज्ञ शामिल हुए। पैनल ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों पर चर्चा की और चिकित्सा सेवाओं की पहुंच में सुधार के लिए रोडमैप प्रस्तुत किया।

निजी एवं सरकारी क्षेत्र के बीच सहयोग पर जोर

दूसरा पैनल 'राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी अस्पतालों का योगदान' विषय पर केंद्रित रहा। इसका संचालन डॉ. नैना अग्रवाल ने किया। इसमें डॉ. शाहीन अली खान, डॉ. अचल गुलाटी, हिमांशु परनामी, डॉ. प्रकाश सिंह शेखावत, डॉ. राजवेन्द्र सिंह चौधरी, नमित सोनी, डॉ. करण शर्मा और डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीमाल शामिल हुए। चर्चा में निजी चिकित्सा संस्थानों की भूमिका, चिकित्सा तकनीक में नवाचार और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की खाई को पाटने के लिए निजी एवं सरकारी क्षेत्र के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery