Tuesday, July, 14,2026

राजस्थान के हित में सौ बार दिल्ली जाना पड़े तो जाऊंगा: भजनलाल

जयपुर: राजस्थान और हरियाणा के बीच हुए ऐतिहासिक यमुना जल समझौते (एमओए) के बाद मंगलवार को जयपुर लौटे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय और मुख्यमंत्री निवास तक रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस समझौते को राजस्थान के जल इतिहास का सबसे बड़ा पड़ाव बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 जून राजस्थान के इतिहास का ऐतिहासिक दिन बन गया है।

सरकार बनने के बाद सबसे पहले राज्य के जल संकट को प्राथमिकता दी गई। इसी आधार पर यमुना जल परियोजना, ईआरसीपी और देवास जैसी वर्षों से लंबित योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। दिल्ली यात्राओं पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राजस्थान के हित में सौ बार भी दिल्ली जाना पड़े तो वे जाएंगे। पहले लोग अपनी सरकार बचाने के लिए दिल्ली जाते थे। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हम तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे माला पहनाने नहीं आए।

जल संकट का स्थायी समाधानः सीएम भजनलाल कहा कि 34,102 करोड़ रुपए की यह परियोजना झुंझुनूं, सीकर और चूरू जैसे जिलों के जल संकट का स्थायी समाधान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी आने के बाद शेखावाटी की धरती सोना उगलेगी और किसान मिट्टी से सोना पैदा करेगा। डीपीआर तैयार हो चुकी है, टास्क फोर्स गठित है और 300 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए हथिनीकुंड से पानी शेखावाटी तक पहुंचेगा।

1994 के समझौते के अनुसार मिलेगा पूरा जल अधिकार

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शेखावाटी क्षेत्र को दशकों तक यमुना जल के नाम पर केवल सपने दिखाए। केंद्र, राजस्थान और हरियाणा में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारे रहीं, लेकिन किसी ने इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया। हरियाणा कांग्रेस ने तो अपने घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को रद्द करने तक का वादा किया था, जिसमें राजस्थान के नेता भी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि राजस्थान को 1994 के समझौते के अनुसार पूरा जल अधिकार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने गहलोत सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पहले बिजली संकट गंभीर था, लेकिन अब 26 जिलों में दिन के समय बिजली दी जा रही है। कांग्रेस शासन में राजस्थान की पहचान पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अपराध से जुड़ गई थी, जबकि भाजपा सरकार ने 230 परीक्षाएं कराई और एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया।
 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery