Tuesday, August, 12,2025

हर पौधे की सुरक्षा और वृद्धि की होनी चाहिए हमारी जिम्मेदारीः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में एक नई हरित क्रांति का सूत्रपात हुआ है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें आमजन महित राजकीय व गैर-राजकीय संस्थान प्रदेश के सभी अंचलों में पौधरोपण कर रहे हैं। केवल चार माह में ही 7 करोड़ 11 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जो प्रदेश का हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक दूरगामी कदम है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। आमजन पेड़ों के संरक्षण को प्रकृति के प्रति अपना नैतिक कर्तव्य मानते हैं और उसका निष्ठा से पालन भी करते हैं।

मुख्यमंत्री ने इन्हीं मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाली राजस्थान महाअभियान की शुरुआत की है। इस महाअभियान का लक्ष्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि पौधों का वृक्ष के रूप में विकास तक उनका संरक्षण और संवर्धन भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए 'एक पेड़ मां के नाम' की भावना को अभियान में प्रमुखता से समाहित किया गया है, ताकि जब प्रदेशवासी अपनी मां के नाम पर पौधा लगाएं तो उसे परिवार का सदस्य मानकर उसकी देखभाल भी करें।

CM की नियमित मॉनिटरिंग से महाअभियान को मिली गति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप यह अभियान सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएं और उसकी समुचित देखभाल भी करें। हर पौधे का संरक्षण और संवर्धन हमारा प्रमुख ध्येय होना चाहिए। अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों की सतत मॉनिटरिंग के लिए हरियालो राजस्थान एप भी लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से अब तक लाखों वृक्षप्रेमियों को डिजिटल प्रमाण पत्र दिए जा चुके है।

1 लाख 80 हजार से अधिक स्थानों पर हुआ पौधरोपण

इस अभियान के परिणामस्वरूप राजस्थान के कोने-कोने में पौधरोपण की भावना का तेजी से प्रसार हुआ है और ऐतिहासिक जनभागीदारी भी सुनिश्चित हुई है। प्रदेश की 8 करोड़ जनता ने अपनी सहभागिता से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संपूर्ण प्रदेश में 1 अप्रैल, 2025 से 29 जुलाई 2025 (लगभग 4 माह) के दौरान 7 करोड़ 11 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। यह पौधरोपण 1 लाख 80 हजार 456 स्थानों पर किया गया, जिसमें 53 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

गांव-ढाणी तक हुआ सघन पौधरोपण

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पौधरोपण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए 2 करोड़ 33 लाख से अधिक पौधे लगाए। यह मुहिम गांव-ढाणी तक पहुंची और आमजन ने पूरी सक्रियता से भाग लिया। वहीं वन विभाग ने 1 करोड़ 76 लाख से अधिक पौधे लगाकर जैव विविधता को सहेजने का उल्लेखनीय कार्य किया। शिक्षा विभाग ने इस अभियान को शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचाते हुए 1 करोड़ 14 लाख से अधिक पौधे लगाकर बच्चों में प्रकृति प्रेम और संरक्षण की भावना जागृत की।

एक दिन में 2 करोड़ 54 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरियाली तीज के पावन पर्व पर जयपुर के मदाऊ में राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शिरकत की और आमजन से सघन पौधरोपण करने का आह्वान किया। इसके फलस्वरूप पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 2 करोड़ 54 लाख पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया। हरियालो राजस्थान मिशन के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने गत वर्ष हरियाली तीज के अवसर पर मिशन हरियालो राजस्थान का शुभारंभकिया था। उस वर्ष भी 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे।

जयपुर में लगे 66 लाख से अधिक पौधे

जिलेवार आंकड़ों में जयपुर जिले ने 66 लाख से अधिक पौधे लगाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उदयपुर जिले ने 33 लाख,
जबकि जैसलमेर ने 32 लाख से अधिक पौधे लगाकर अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आमजन, स्वयसेवी
संगठनों और प्रदेश सरकार ने मिलकर पर्यावरणीय चेतना को जनक्रांति में बदल दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery