Monday, April, 07,2025

भजनलाल सरकार ने किया पहली बार 'ग्रीन बजट' पेश... विकास को समर्पित 6.20 लाख करोड़ का बजट

जयपुर: प्रदेश की भजनलाल अगले वित्त वर्ष सरकार का 2025-26 का 'हरियाळो बजट' बुधवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वित्त मंत्री की हैसियत से विधानसभा में पेश किया। बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन पर फोकस किया गया है। पूरे प्रदेश को ऑक्सीजन देने वाले इस बजट में महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग की जड़ों को खरपतवार हटाकर मजबूत करने का प्रयास किया है। छह लाख बीस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा आकार वाला यह बजट विकास को समर्पित है। पहली बार राज्य का 'ग्रीन बजट' पेश किया गया जबकि कृषि बजट भी अलग से पेश किया गया। ग्रीन बजट के तहत 27 हजार 854 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है, जो कुल योजना व्यय का 11.34 प्रतिशत है। बजट में 2030 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था 350 बिलियन डॉलर करने की प्रतिबद्धता जताई है। बजट में एक लाख 25 हजार पदों पर भर्तियां करने और डेढ़ लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। राम जल सेतु लिंक परियोजना को और वृहद रूप देते हुए 9300 करोड़ से अधिक के विभिन्न कार्य कराने की घोषणा की गई है। सीएम निशुल्क बिजली योजना के लाभान्वित परिवारों को चरणबद्ध रूप से मुफ्त सोलर प्लांट लगाते हुए 150 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त देने के साथ एक साल में 50 हजार नए कृषि व 5 लाख घरेलू बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की गई है। डांग, मगरा, मेवात और बृज क्षेत्रीय विकास योजनाओं के लिए 100-100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 

  • युवाओं को नौकरियों की बहार
    सवा लाख सरकारी भर्तियां होंगी, निजी क्षेत्र में डेढ़ लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
  • किसानों को सौगात
    पीएम किसान सम्मान निधि में अब 9 हजार रु. प्रतिवर्ष मिलेंगे
  • बिजली उपभोक्ता को राहत
    मुफ्त सोलर प्लांट लगाते हुए 150 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त
  • राम जल सेतु लिंक परियोजना
    संशोधित PKC-ERCP में 9300 करोड़ के कार्य होंगे
  • महिला सशक्तिकरण: लखपति दीदी योजना
    20 लाख महिलाओं को इस योजना में शामिल कर 1.5% ब्याज पर 1 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके।

कृषि और किसान कल्याण

  • गेहूं पर बोनस
    किसानी की गेहूं की न्यूनतम कमान सून्य (MSP) पर 150 रुपए किटान का बोनस प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी आरा में वृद्धि होगी।
  • राजस्थान कृषि विकास योजना
    इस योजना के तहत 1,350 कनौड़ रुपए के कार्य किए जाएंगे, जिसमें कृषि की नई तकनीकों की अपनाना शामिल है।

आमजन को राहत

  • पावर ऑफ अटींनों पर स्प्यूटरी में छूट का लाभ पुत्रवधू, नाती और नातिन को भी।
  • भूमि अनाप्ति पर भूस्वामी को आवंटित विकसित भूमि के दस्तावेज पा स्टम्म बबूटी में छूट का लाभ अब राज्य सरकार के समस्त विभागों तथा राजकीय उपायों के मामलों में भी दिया जाना प्रस्तावित।
  • पति पत्नी के संयुक्त नाम से जाना की गई 50 लाख तक की सम्पति पर स्टाम्प यूटी में 0.5 प्रतिशत की चूटा।
  • गोपाल केडिट कार्ड चीजना हेतु सभी दस्तावेजों पर स्टाम्प इयूटी माफ करते ५५ योजना का रुरुरीकरण लिया जाना प्रस्तावित।

रोजगार और सरकारी भर्तियां

  •  सरकारी विभागों और राज्य उपक्रमों में 1.25 लाख पदीं पर भर्ती की जाएगी।
  • निजी क्षेत्र में 1.5 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • पुलिस, जेल और वन विभाग के अलावा फायर सर्विस में अग्निवीरों को विशेष आरक्षण मिलेगा।
  • अगले वित्त वर्ष में 3,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।
  • कोटा में 150 करोड़ रुपए की लागत से विश्वकर्मा स्किल इस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी, जिससे 50,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा।
  • 750 डॉक्टर और 1500 पैरामेडिकल स्टाफ के पद होंगे सृजित ।

बजट की बड़ी घोषणाएं

  • अगले वर्ष पहले चरण में हारी जादा आबादी काले पंचायत मुख्य में अटल ज्ञान केंद्र चालेंगे।
  • अधिकारियों व कर्मचारियों को टेबलेट्स दिए जाएंगे, 250 करोड़ खर्च होंगे।
  • स्टार्टअप को फंड और युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण।
  • सड़कों के लिए हर विधानसभा क्षेत्र को 10 करोड रुपए, मरुस्थलीय क्षेत्रों के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • नौ नए ग्रीन फील्ड और एक्सप्रेसवे का ऐलान। 60 हजार करोड खर्च होंगे।
  • 15 शहरों में बनेंगे रिंग रोड।
  • नवगठित नगरीय निकायों में 500 पिक टॉयलेटस के निर्माण कराने की घोषणा।
  • अब वरिष्ठजन AC ट्रेन में करेंगे तीर्थ यात्रा। 70 वर्ष से अधिक के लोगों को घर पर दवा निशुल्क मिलेगी।
  • जयपुर स्थापना के 300 वर्ष पर मनाया जाएगा गोविंद देव जी कला महोत्सव।
  • धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास पर 975 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery