Thursday, April, 30,2026

गांव-गांव में करेंगे सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

जयपुर: प्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार 'ग्राम रथ अभियान' शुरू करेगी। शासन सचिवालय में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि किसानों को तकनीकी रूप से उन्नत कृषि की ओर प्रेरित करने और कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर में 23 से 25 मई तक 'ग्राम-2026' का आयोजन किया जाएगा। इसी के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार से 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान संचालित किया जाएगा।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव परिवहन भवानी सिंह देथा, शासन सचिव सहकारिता समित शर्मा और शासन सचिव पंचायती राज डॉ. जोगाराम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

ग्राम रथों के रूट चार्ट करें तैयार

मुख्य सचिव ने बैठक में जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में ग्राम रथों का रूट चार्ट तैयार कर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। साथ ही संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने समर कंटिजेंसी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर भी जोर दिया।

13 विभाग प्रतिदिन करेंगे मॉनिटरिंग

बैठक में यह भी तय किया गया कि अभियान से जुड़े 13 विभाग प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों से तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के नोडल विभाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश की 183 ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery