Monday, March, 16,2026

ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। एक विवादित प्रश्न के उत्तर में बदलाव के कारण बोर्ड ने पूरी मेरिट लिस्ट को संशोधित किया है। अब दोबारा 21 लाख अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की गई है और दोगुना उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा के प्रश्न संख्या 108 को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। प्रोविजनल आंसर की में विकल्प (D) सही माना गया था, लेकिन फाइनल आंसर की में बिना किसी आपत्ति के इसे बदलकर विकल्प (B) कर दिया गया। अभ्यर्थियों के  विरोध और तथ्यों की जांच के बाद बोर्ड ने पुनः विकल्प (D) को ही सही ठहराया और नया रिजल्ट जारी किया। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि एक प्रश्न के उत्तर बदलने से पूरी मेरिट लिस्ट रिवाइज करनी पड़ी। इसका सबसे अधिक प्रभाव बॉर्डरलाइन पर खड़े अभ्यर्थियों पर पड़ा है। संशोधित मेरिट के आधार पर शीघ्र दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गुरुवार को बोर्ड ने ओएमआर शीट से जुड़ी गड़बड़ियों के बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट ऑनलाइन जारी की थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज हो रही थीं। अब ओएमआर शीट दोबारा अपलोड होने की संभावना बढ़ गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery