Tuesday, August, 12,2025

आरपीएससी: 76 साल में दूसरी बार बढ़ाई सदस्यों की संख्या, अब एक खाली व 3 नए पद भरे जाएंगे

जयपुर: भजनलाल सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की दशा-दिशा सुधारने के क्रम में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके सदस्यों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 करने का फैसला किया है। दिसंबर 1949 में इस संवैधानिक संस्था के गठन के बाद इसकी सदस्य संख्या दूसरी बार बढ़ाई गई है। प्रारंभ में सदस्यों की संख्या 5 थी।

जून 2011 में इसे बढ़ाकर 7 किया गया था। अध्यक्ष अलग से रखा गया। पिछली कांग्रेस सरकार में इस संस्था की प्रतिष्ठा को भारी आघात लगा था। पेपर लीक के मामलों ने समूचे प्रदेश में खलबली मचा दी थी। पहली बार एक मेंबर को गिरफ्तार किया गया और दूसरे मेंबर भी जांच के घेरे में आए। यह आवाज उठाई गई कि पूरी संस्था को ही भंग कर दिया जाए।

अध्यक्ष व सभी मेंबरों को घर भेज दिया जाए, लेकिन कानूनी तौर पर यह संभव नहीं था। तब नई सरकार ने इसके पुनर्गठन का फैसला लिया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पिछले वर्ष अक्टूबर में हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्ययन की जिम्मेदारी सौंपी गई। दरअसल, हरियाणा में लोक सेवा आयोग में सदस्यों के बढ़ाने व घटाने का काम हुआ था। वर्ष 2008 में हरियाणा की भूपेंद्र हुड्डा सरकार ने सदस्यों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 कर दी थी। फिर वर्ष 2012 में इसे घटाकर 6 कर दिया गया। लेकिन जब वहां 2015 में भाजपा की मनोहर लाल खट्टर सरकार आई, तो उसने यह संख्या 6 से बढ़ाकर 8 कर दी थी। इसमें अध्यक्ष का पद भी शामिल था। देवनानी ने हरियाणा के अध्ययन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपी अपनी रिपोर्ट में आरपीएससी की सदस्य संख्या 7 से बढ़ाकर दोगुनी अर्थात 14 करने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने फिलहाल सदस्य संख्या 7 से बढ़ाकर 10 करने का ही फैसला किया है।

अब भजनलाल सरकार सदस्यों की नियुक्ति का तरीका भी बदलेगी। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रक्रिया का अध्ययन किया जा रहा है। बताया गया है कि अब सरकार राजनीतिक गुणा-भाग के बजाय योग्यता के आधार पर चयन चाहती है। जानकार सूत्रों के अनुसार, नए सदस्य बढ़ाने के पीछे सरकार की मंशा पिछली सरकार के समय नियुक्त हुए सदस्यों को गोपनीय कार्यों से दूर रखने की है। पुराने सदस्यों को केवल प्रशासनिक कार्य ही सौंपे जाएंगे। गौरतलब है कि आरपीएससी के दो पुराने सदस्य भी जांच के घेरे में हैं। अब एक खाली पद व तीन नए पदों के साथ कुल 4 मेंबर भजन लाल सरकार को नियुक्त करने होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery