Wednesday, November, 26,2025

रोजाना तीन सरकारी कर्मचारी हो रहे हिंसक हमले का शिकार

जयपुर: प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गृह विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 31 अगस्त 2025 तक कुल 1783 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में औसतन हर दिन तीन से अधिक सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हमले का शिकार बन रहे हैं। इन घटनाओं में सबसे ज्यादा हमले पुलिस, नगरीय निकाय, राजस्व और खनन विभाग से जुड़े कर्मचारियों पर हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई जिलों में खनन विभाग के कर्मचारियों पर अवैध खनन रोकने के दौरान हमले हुए। कई मामलों में खनन निरीक्षकों और पटवारियों को खनन माफिया ने निशाना बनाया। पिछले कुछ महीनों में जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में अवैध बजरी और पत्थर खनन रोकने गए कर्मचारियों पर हिंसक हमले दर्ज हुए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में कई बार सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकियां दी गईं। सरकार ने ऐसे मामलों को गंभीर अपराध की श्रेणी में दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की बात कही है।

सभी विभागों को भेजे गए सुरक्षा निर्देश

गृह विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अब तक दर्ज 1783 मामलों में अधिकांश घटनाएं ड्यूटी के दौरान हुई, जहां कर्मचारियों को सरकारी कार्य करते समय विरोध या भीड़ का सामना करना पड़ा। सरकार ने सभी जिलों में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही थाना प्रभारियों और उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी घटनाओं में तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की जाए। सरकार का कहना है कि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विशेषज्ञों ने जताई चिंता

सामाजिक विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों पर बढ़ते हमले प्रशासनिक मनोबल पर असर डाल रहे हैं। पुलिस या राजस्व के साथ-साथ अब खनन विभाग के अधिकारी भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क हिंसा का सहारा ले रहे हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ ने मांग की है कि सरकार 'सरकारी सेवा सुरक्षा अधिनियम' को और सख्त बनाए और खनन, पलिस व राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों को अतिरिक्त सरक्षा कवच प्रदान करे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery