Tuesday, August, 12,2025

बेसिक सुविधाएं और योग्य प्रोफेसर हों, तभी दें कॉलेज खोलने की अनुमति

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाओं में नामांकन और परीक्षा ही एकमात्र ध्येय नहीं होना चाहिए। वहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर कार्य हो, इसके प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यह किया गया है कि जिस कॉलेज में सुविधा नहीं है, अच्छे शिक्षक रखने की क्षमता नहीं है, तो उसे बंद कर दिया जाता है। यही व्यवस्था सभी स्थानों पर होनी चाहिए। उन्होंने एक वर्ष पहले राज्य में सभी विश्वविद्यालयों के नैक एक्रिडेशन के लिए हुई पहल की चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय को सफलता मिली है। प्रयास करें कि जल्द ही अन्य विश्वविद्यालय भी इस सम्बन्ध में निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों के अलावा भी अन्य विषयों का समसामयिक ज्ञान विद्यार्थियों को दिया जाए। इसी से शिक्षा युगानुकूल हो सकेगी। राज्यपाल बागडे गुरुवार को राजभवन में विश्वविद्यालयों के नैक एक्रिडेशन और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता से सम्बन्धित विशेष समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि कोई नया उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की अनुमति दी जाए, तो यह देखा जाए कि वहां पढ़ाने की अच्छी व्यवस्था हो, विद्यार्थियों के लिए बेसिक सुविधाएं उपलब्ध हों। संस्थान में अच्छे प्रोफेसर रखने की क्षमता है या नहीं, इसे विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षण संस्थाओं में नियमित नियुक्तियां हों

इससे पहले उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने प्रदेश में विश्वविद्यालयी शिक्षा की स्थिति और नैक रैंकिंग के बारे में विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने नैक एक्रिडेशन प्राप्त पांच विश्वविद्यालयों और बाकी विश्वविद्यालयों द्वारा इस सम्बन्ध में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में नियमित नियुक्तियां हों और अच्छी योग्यता के शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाए। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि राज्य के बाड़मेर और जोधपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी में कराए जाने की व्यवस्था की गई है। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने राजभवन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, किशनगढ़ के कुलपति आनंद भालेराव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया। राज्यपाल ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पोस्टर और विश्वविद्यालय कार्यपद्धति पुस्तक का लोकार्पण किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery