Thursday, March, 12,2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे SMS अस्पताल में भर्ती

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सवाई मानसिंह अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया। राज्यपाल अपनी रूटीन जांच और ब्लड टेस्ट के लिए अस्पताल आए थे, जहां जांच के दौरान अचानक घबराहट और बुखार की शिकायत होने पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मेडिकल आईसीयू-2 में शिफ्ट कर दिया। राज्यपाल की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसएमएस पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्पीकर वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल की कुशलक्षेम जानी और डॉक्टरों से उनके उपचार पर चर्चा की।

9 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उपचार जारी

अस्पताल प्रशासन ने राज्यपाल के इलाज के लिए 9 वरिष्ठ डॉक्टरों का एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया है। इस टीम में जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery