Tuesday, November, 25,2025

जीवन को संतुलित तरीके से जीने की कला है योग: बागडे

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और वैज्ञानिक ढंग से जीने की कला है। उन्होंने नगर निगम ग्रेटर द्वारा योग और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। जेएलएन मार्ग स्थित पंचायती राज संस्थान में रविवार को आयोजित 'जयपुर योग महोत्सव 2025' के सम्मान समारोह में उन्होंने यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने उन 17 विभूतियों को सम्मानित किया, जिन्होंने योग महोत्सव में उल्लेखनीय योगदान दिया। साथ ही, स्वच्छता योद्धाओं के 40 होनहार बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। राज्यपाल ने नगर निगम ग्रेटर की स्मारिका 'नवोन्मेष' और कॉफी टेबल बुक 'मेरा जयपुर ग्रेटर' का विमोचन भी किया। महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर ने स्वच्छता, नवाचार, धर्म, कला और संस्कृति के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

इन्हें मिला सम्मान

सम्मानित होने वालों में मेघ सिंह चौहान, राजयोगिनी बी. के. सतपाल सिंह, कुलभूषण बैराठी, रवि कामरा, प्रभाकर श्रीवास्तव, नीरज सिंह, विनोद कुमार शर्मा, उमेश शर्मा, रमाकांत मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, धर्मिता चौधरी, सुनीता शर्मा, सुचिता अग्रवाल, संजय छाबड़ा, अलका गौड़ और अशोक कुमार शर्मा शामिल हैं। महापौर ने गोपाल शर्मा, तुषार वाधवानी, मौजी शंकर सैनी सहित अन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त गौरव सैनी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'किंगडम ऑफ चेस' ओपन रैपिड चेस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शतरंज मूलतः भारतीय खेल है, जिसकी शुरुआत सातवीं शताब्दी में 'चतुरंग' के रूप में भारत से हुई थी। यह खेल अरब होते हुए यूरोप पहुंचा। राज्यपाल ने शतरंज को रणनीतिक बुद्धिमत्ता का खेल बताते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बनता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery