Tuesday, November, 25,2025

20 हजार युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

जयपुर: राजस्थान सरकार युवाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर दिसंबर में 'रोजगार उत्सव' का आयोजन होगा, जिसमें 20 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल रोजगार का उत्सव होगा, बल्कि प्रदेश में आत्मनिर्भरता का नया अध्याय भी शुरू करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित भर्तियों को जल्द पूरा कर पात्र अभ्यर्थियों को नौकरी देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत है। हर योग्य युवा को सम्मानजनक रोजगार मिले, ताकि उनकी ऊर्जा प्रदेश निर्माण में लगे। रोजगार मेलों में जेल विभाग में 900 जेल प्रहरी, पशुपालन विभाग में 2,500 पशुधन सहायक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 14,000, ग्रामीण विकास विभाग में 2,600 और खान विभाग में 100 से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। वर्तमान सरकार ने अब तक 92 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। दिसंबर में 20 हजार और नियुक्तियों के बाद यह संख्या 1 लाख 12 हजार तक पहुंच जाएगी।

दो साल में लिखी समावेशी विकास की नई इबारत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों और महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तीकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है। श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा और महिलाओं का आत्मनिर्भर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार संकल्पित है। यही कारण है कि बीते दो वर्षों में श्रमिक कल्याण योजनाओं से लाखों परिवारों को राहत मिली है, वहीं महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी राज्य नई मिसाल कायम कर रहा है।श्रमिक वर्ग ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। इसी सोच के तहत राज्य सरकार ने दो वर्षों में 7 लाख 20 हजार से अधिक श्रमिकों को 804 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता दी है। मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रमिकों की सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 555 करोड रुपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में पहुंचाई गई है। शिक्षा और कौशल विकास योजना के तहत 6.90 लाख से अधिक श्रमिक परिवारों को लाभ मिला है।

20 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास दिसंबर में

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर दिसंबर में 20 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इनमें पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण और नगरीय विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अधिकारियों को परियोजनाओं को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

खरीफ फसल खराबे के लिए 1,000 करोड़ की राहत

मुख्यमंत्री अतिवृष्टि से खरीफ फसल के नुकसान के लिए संवेदनशील निर्णय लिया है। 31 जिलों के 50 लाख से अधिक किसानों को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कृषि अनुदान स्वीकृत किया गया है। एसडीआरएफ के तहत प्रभावित गांवों को अभावग्रस्त घोषित कर राहत राशि वितरित की जाएगी। कलेक्टर्स को भुगतान जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery