Friday, March, 13,2026

कैबिनेट सब कमेटी का किया गठन

जयपुर: प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजना के लिए खेजड़ी के पेड़ों की हो रही कटाई के खिलाफ पिछले महीने बीकानेर सहित कई जिलों में हुए खेजड़ी बचाओ आंदोलन के बाद अब सरकार इस मामले में डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। हाल ही में विधानसभा में जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेजड़ी पर कानून बनाने की बात कही थी तो वहीं विपक्ष ने भी इस मामले को लेकर सदन से सड़क तक सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

अब राज्य सरकार ने खेजड़ी पर कानून लाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद सोमवार को राज्य वृक्ष खेजड़ी पर कानून लाने को लेकर कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी गठन को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने आदेश जारी किए हैं। समिति कानून के लिए एक माह में कानून प्रारूप तैयार करेगी और उसे सरकार को सौंपेगी। इसको लेकर पटेल के राजकीय आवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें उद्योग राज्य मंत्री केके. बिश्नोई, विधायक पब्बाराम बिश्नोई, जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई सहित विधि विभाग और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery