Tuesday, February, 10,2026

भजनलाल सरकार ने दो साल में दीं 1.01 लाख नौकरियां

जयपुर: प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर भाजपा के सरकार में आने से पहले किए गए वादे से अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ज्यादा दूर नहीं हैं। भजनलाल शर्मा सरकार ने दो साल में ही भर्ती और नियुक्तियों के मामले में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। वर्तमान सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में कुल 1 लाख 73 हजार 132 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किए, जबकि 1 लाख 01 हजार 240 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा चुकी है। यह आंकड़ा पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के तीन वर्षों (2019-2021) में दी गई लगभग 97 हजार नियुक्तियों से अधिक है। जबकि गहलोत ने बजट 2019-20 में 75,000 और 2020-21 में अतिरिक्त 53,000 से अधिक पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की थी, लेकिन समय पर पूरी नहीं हो सकी थी।

गहलोत सरकार बनाम भजनलाल सरकारः नियुक्तियों की तुलना

गहलोत सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपने पहले दो बजटों में 1 लाख 28 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन इन घोषणाओं का एक चौथाई हिस्सा भी पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सका। इसके विपरीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ने न केवल बड़े पैमाने पर भर्ती विज्ञापन जारी किए, बल्कि रिकॉर्ड संख्या में नियुक्तियां भी दीं। इसमें सर्वाधिक 30 हजार से अधिक नियुक्तियां स्वास्थ्य क्षेत्र में दी गई, जिससे ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है।

एक लाख 54 हजार से अधिक भर्तियां प्रक्रियाधीन

राज्य सरकार में एक लाख 54 हजार से अधिक भर्तियां वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं। बीते दो वर्षों में सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर विभिन्न विभागों में भर्तियों के विज्ञापन जारी किए गए हैं। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के 53,749 पद, वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) के 6,500 पद, गृह विभाग में कान्स्टेबल के 10,000 पद, राजस्व विभाग में पटवारी के 3,705 पद, माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक के 3,225 पद, अध्यापक लेवल-1 के 5,000 पद तथा अध्यापक लेवल-2 के 2,759 पद शामिल हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग में पशु परिचर के 6,433 पद, आरएएस /अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के तहत 1,096 पद और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सूचना सहायक के 3,415 पद भी प्रमुख रूप से विज्ञापित किए गए हैं। इन सभी भर्तियों की चयन प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है।

51 हजार से अधिक पद रिक्त

विभाग में प्राप्त सूचना के अनुसार प्रक्रियाधीन भर्तियों के अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों के 20,000 पद, ऊर्जा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 2,000 पद, गृह विभाग में कान्स्टेबल के 4,000 पद, स्वायत्त शासन विभाग में सफाई कर्मचारी के 24,793 पद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 600 पद तथा कार्मिक विभाग में आरएएस के 500 पद वर्तमान में रिक्त हैं। इस प्रकार प्रक्रियाधीन भर्तियों के अतिरिक्त कुल 51,893 पद खाली बताए गए हैं, जिन पर आगामी समय में भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। ऐसे में भाजपा की ओर से इस कार्यकाल में 2.50 लाख सरकारी भर्तियों को पूरा करने का लक्ष्य अब ज्यादा दूर नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery