Tuesday, August, 12,2025

प्रदेश में सरकारी नौकरी: 15,000 से अधिक पदों पर जल्द होगी भर्ती

जयपुर: राजस्थान सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरियों के नए अवसर देने की दिशा में एक साथ कई अधिसूचनाएं जारी की हैं। गुरुवार को राज्य के तीन प्रमुख विभागों ऊर्जा, कृषि और राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की सूचना जारी की गई।

इन भर्तियों से प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। इनमें से कई भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रियाएं अगस्त माह से प्रारंभ होंगी। राज्य सरकार ने विद्युत निगमों में तकनीशियन-III (ITI) के कुल 2163 पदों के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है।

इनमें जयपुर डिस्कॉम में 603, अजमेर डिस्कॉम में 498 और जोधपुर डिस्कॉम में 912 पदों पर नियुक्तियां होंगी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि पूर्व के 216 रिक्त पदों में 1947 नए पद जोड़कर यह निर्णय लिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होगी। साथ ही पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को निगम वरीयता बदलने का मौका मिलेगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इसमें 944 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 156 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा बोर्ड ने पीएचईडी विभाग के लिए भी सीधी भर्ती की घोषणा की है। इसमें इंजीनियर, IT एक्सपर्ट और केमिस्ट के पद शामिल हैं। ये सभी पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।

विभिन्न विभागों के लिए निकाली 12,121 पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पांच प्रमुख विभागों में बंपर भर्तियों की अधिसूचना जारी की है। इनमें सहायक कृषि अभियंता, पशु चिकित्सा अधिकारी, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर, प्राध्यापक व कोच और वरिष्ठ अध्यापक के कुल 12,121 पद शामिल हैं। इनकी आवेदन तिथियां जुलाई अंत से सितंबर मध्य तक निर्धारित हैं। बात दें कि 2025 में अब तक आरपीएससी कुल 9 बड़ी भर्तियां जारी कर चुका है, जिनमें से 4 पहले ही प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें व्याख्याता, डिप्टी कमांडेंट, जूनियर केमिस्ट और सहायक विद्युत निरीक्षक के पद शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery