Thursday, June, 26,2025

प्रदेश में अब सिर्फ 15 दिन में शिकायतों का समाधान

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में गुड गवर्नेस की तस्वीर तेजी से बदल रही है। आमजन की शिकायतों के समाधान में न केवल गति आई है, बल्कि समाधान की गुणवत्ता और संतुष्टि दर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री राजस्थान सम्पर्क पोर्टल को देशभर में सराहा जा रहा है, जो अब हाईटेक और अधिक प्रभावी हो गया है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 से लेकर दिसंबर 2023 तक एक शिकायत का समाधान होने में औसतन 46 दिन लगते थे, लेकिन अब यह अवधि घटकर मात्र 15 दिन रह गई है। इससे न केवल शिकायतकर्ता को त्वरित राहत मिल रही है, बल्कि सरकारी तंत्र की कार्यक्षमता पर भी जनता का भरोसा बढ़ा है। मुख्यमंत्री की गुड गवर्नेस की नीति ने राजस्थान को ई-गवर्नेस के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बना दिया है। यह पहल न केवल जनता को राहत दे रही है, बल्कि सरकारी तंत्र की जवाबदेही और दक्षता को भी स्थापित कर रही है।

निस्तारण में गुणवत्ता और संतुष्टि में सुधार

सिर्फ समाधान नहीं, अब संतुष्टि भी प्राथमिकता बन चुकी है। राज्य स्तर पर दर्ज 6 लाख 41 हजार 515 शिकायतों में से 99.73 प्रतिशत यानी लगभग 6 लाख 39 हजार 755 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। पहले जहां समाधान में देरी होती थी और जनता असंतुष्ट रहती थी, वहीं अब 31 दिन पहले समाधान और संतुष्टि दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह दर 62 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कई जिलों में 70 प्रतिशत से भी ऊपर है।

संपर्क पोर्टल 2.0: टेक्नोलॉजी से पारदर्शिता की ओर

मुख्यमंत्री की पहल पर संपर्क पोर्टल 2.0 को और उन्नत बनाया गया है। अब यह पोर्टल सिर्फ शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आमजन की 200 से अधिक सरकारी सेवाओं तक पहुंच को भी सुलभ बनाता है। अब आम नागरिक व्हाट्सएप (9461067924), वॉयसबॉट, चैटबॉट, मोबाइल एप, और 181 हेल्पलाइन के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही फोटो और दस्तावेज संलग्न कर शिकायत करना भी संभव है। यह नया पोर्टल राज्य के सभी 41 जिलों के साथ-साथ तहसील, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान, निगम और बोर्डों को कवर करता है। विद्यार्थी, महिला, किसान, दिव्यांगजन, वृद्धजन, स्वरोजगार, व्यवसाय जैसे विभिन्न वर्गों से जुड़ी सेवाएं अब इस पोर्टल के माध्यम से सहजता से उपलब्ध हो रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery