Friday, June, 27,2025

पर्यटन को मिलेगा वैश्विक विस्तार

जयपुर: प्रदेश को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक के बाद एक बड़े कदम उठाए हैं। पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई है, जिनमें पर्यटन स्थलों का वैश्विक विकास, 'हॉप-ऑन हॉप-ऑफ' बस सेवा और 'वेड इन इंडिया' अभियान शामिल हैं। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में नए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।

पर्यटकों की सुविधा के लिए राज्य के सभी जिलों में 'हॉप ऑन हॉप-ऑफ' बस सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा से पर्यटक किसी भी पर्यटन स्थल पर उतरने और चढ़ने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम होगी। इस सेवा के साथ ही, एक डिजिटल एप भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें रूट, टिकट, गाइड्स टूर, लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, राजस्थान को डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनाने के लिए 'वेड इन इंडिया' अभियान को भी नई पहचान दी जाएगी। पर्यटन विभाग अब प्रमोशनल फिल्म्स और डॉक्यूमेंटेशन के जरिए राजस्थान की भव्यता को विवाह स्थलों के रूप में प्रस्तुत करेगा। राज्य में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी वेडिंग्स की झलकियों का भी उपयोग प्रचार में किया जाएगा। इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि राज्य को एक नई आर्थिक दिशा भी मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery