Thursday, January, 29,2026

ग्लोबल एग्रीटेक मीट-2026 की तैयारियां तेज

जयपुर: राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम) के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, उन्हें कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 'ग्राम' के आयोजन से प्रदेश के किसान आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे और स्मार्ट फार्मिंग अपनाकर कृषि क्षेत्र में अग्रणी बन सकेंगे। मुख्य सचिव ने सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कृषि, उद्यानिकी, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, राजस्व, उद्योग, पर्यटन सहित विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव ने पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे प्रगतिशील किसान अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नवीन तकनीकों और नवाचारों का लाभउठा सकेंगे।

50 हजार से अधिक किसान लेंगे हिस्सा

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल ने पीपीटी के माध्यम से ग्राम की तैयारियों पर विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि आयोजन में पूरे प्रदेश से 50 हजार से अधिक कृषक भाग लेंगे। इस दौरान राज्य व संबद्ध क्षेत्रों की कृषि क्षमताओं और संभावनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। देश-विदेश में रोड शो का भी आयोजन होगा। आयोजन में कृषक-वैज्ञानिक संवाद, कृषक गोष्ठियां, प्रदर्शनियां, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस, क्रेता-विक्रेता बैठकें और बिजनेस मीटिंग्स होंगी। 250 से अधिक प्रदर्शक व कंपनियां, कृषि विवि, अनुसंधान संस्थान, 32 से अधिक देशों के प्रतिनिधि मंडल, आईसीएआर के संस्थान और सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी रहेगी। आयोजन का उद्देश्य विश्व स्तर पर उपलब्ध कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों और नवाचारों को प्रदेश में किसानों तक पहुंचाना है। जिससे प्रदेश के कृषक अपनी उत्पादकता में वृद्धि कर सकेंगे और प्रदेश के कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery