Saturday, April, 05,2025

बजट में बिजली-पानी के लिए बड़े ऐलान

जयपुर:  वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में भजनलाल सरकार की तरफ से कई बड़ी घोषणाएं की। इसमें जहां बिजली को फ्री यूनिट 50 तक बढ़ा दी गई, वहीं 2 लाख घरों को नए पानी कनेक्शन से जोड़ने का ऐलान भी किया गया। दीया कुमारी ने अपने बजट भाषण में प्रदेश सरकार की ओर से लाई जाने वाली पहली जल जीवन मिशन शहरी परियोजना की शुरुआत करने का ऐलान किया। इसके चलते 2 लाख घरों में पेयजल के लिए 400 करोड़ से ज्यादा के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पानी की समुचित व्यवस्था को बनाने के लिए मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी परियोजना की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी योजना के तहत 2 लाख घरों को नए पानी कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। साथ ही जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने के लिए पीएम को धन्यवाद देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने एक साल में एक हजार 301 करोड़ रुपए की लागत के कार्य आदेश और 41 हजार करोड़ से ज्यादा के निविदा कार्यान्वित किए हैं। 2 लाख घरों में पेयजल के लिए 400 करोड़ से ज्यादा के कार्य कराए जाएंगे। पेयजल के लिए तकनीकी कर्मचारियों का संविदा काडर बनाया जाएगा। इसके लिए 1050 पद सृजित करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने 150 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली के लाभार्थी परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाई जाएंगी। 5 लाख घरेलू तो 5 हजार नए कृषि कनेक्शन देने की भी घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery