Friday, September, 26,2025

प्रवासियों से राज्य में निवेश और परोपकार का आह्वान

जयपुर: पुणे में राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर का रविवार को शुभारंभहुआ। प्रवासी राजस्थानी संवाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा शामिल हुए। उन्होंने पुणे चैप्टर का औपचारिक उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानियों, चैप्टर की कार्यकारिणी और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह आयोजन प्रवासियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ राजस्थान सरकार की योजनाओं और निवेश संभावनाओं से परिचित कराने का सशक्त मंच साबित हुआ। मंत्री खर्रा ने नव-नियुक्त अध्यक्ष मंगल चौधरी और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार प्रवासियों को राज्य के विकास का अभिन्न अंग मानती है। उन्होंने प्रवासियों से उद्योग, व्यापार और सामाजिक क्षेत्रों में निवेश व सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया, साथ ही हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त मनीषा अरोड़ा ने फाउंडेशन की गतिविधियों और प्रवासियों के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में शेखर मुंदड़ा, के. सी. मालू, खेताराम, एस. के. जैन, चंदाराम भायल और दुबई चैप्टर अध्यक्ष अमराराम जांगिड़ भी शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery