Thursday, April, 10,2025

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत घूमर की 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड' में 'छाप'

जयपुर: राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर गुजरात में गोडादरा के मरुधर मैदान में 11000 महिलाओं ने एक साथ ऐतिहासिक घूमर नृत्य कर राजस्थान की इग्म सांस्कृतिक विरासत को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी गुज-राज महासंगम बना। ऐतिहासिक समारोह में घूमर कर रही राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी इन महिलाओं में 8 साल की बेटियों से लेकर 70 साल की दादी-नानी तक शामिल थीं। सभी ने एक साथ लगातार 20 मिनट तक राजस्थानी लोकगीतों पर घूमर नृत्य कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी राजस्थान युवा संघ की ओर से लगभग एक महीने से की जा रही थी।

महिलाओं को प्रशिक्षित करने जयपुर से गई थी टीम

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जयपुर में पहले घूमर के वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा रह चुकी महिलाओं को प्रशिक्षित करने वाली पांच सदस्यीय टीम सूरत गई। टीम ने शहर के वेसु, पर्वत पाटिया, गौडादरा सहित विभिन्न सोसायटियों और समाज के भवनों में महिलाओं को घूमर नृत्य का प्रशिक्षण दिया। टीम में घूमर कोरियोग्राफर रोहित शर्मा, राजस्थान घूमर क्वीन-2022 सीमा सेठी, अल्का श्रीवास्तव और सोनू कुमावत शामिल थे। रोहित शर्मा ने बताया कि इससे पहले जयपुर राजस्थान में 6000 महिलाओं ने घूमर का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब 11000 महिलाओं के साथ और बड़े स्तर पर स्थापित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery