Sunday, June, 14,2026

प्रदेश में 'फायर अलर्ट', एनओसी नहीं मिली तो होगी कार्रवाई

जयपुर: देश की राजधानी दिल्ली में होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजस्थान का स्वायत्त शासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रदेश के शहरों में ऐसी किसी भी दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विभाग ने राज्यव्यापी विशेष सर्वे अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेशभर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग संस्थान तथा अन्य जोखिम वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच की जाएगी। विभाग ने सभी क्षेत्रीय उप निदेशकों, नगर निकायों के आयुक्तों, अधिशासी अधिकारियों तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारियों को तत्काल अभियान शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह विशेष अभियान शनिवार से प्रारंभ होकर 20 जून तक चलेगा। दिल्ली अग्निकांड की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल के पास फायर एनओसी नहीं थी। वहीं होटल के बेसमेंट में संचालित रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग फैलने के बाद लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला।

साप्ताहिक रिपोर्ट भेजना होगा अनिवार्य

विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी निकायों को अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से मुख्यालय भेजनी होगी। सर्वे अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिना फायर एनओसी वालों पर गिरेगी गाज

सर्वे के दौरान जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध फायर एनओसी नहीं मिलेगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भवन में गंभीर अनियमितताएं पाई जाती हैं अथवा बिना फायर एनओसी के संचालन होता मिला, तो राजस्थान नगर पालिका अधिनियम एवं वर्तमान नियमों के तहत कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे भवनों को सील भी किया जा सकेगा। जिन प्रतिष्ठानों की फायर एनओसी की अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें तत्काल नवीनीकरण कराने के लिए पाबंद किया जाएगा।

होटल-रेस्टोरेंट में निकास मार्ग और सुरक्षा संसाधनों की भी होगी जांच

अभियान के दौरान भवनों में यह देखा जाएगा कि न्यूनतम दो निकास मार्ग उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही यह भी जांच होगी कि कहीं इन निकास मार्गों पर ताले तो नहीं लगाए गए हैं। भवनों की ऊंचाई और श्रेणी के अनुसार पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध हैं या नहीं, इसकी भी पड़ताल होगी। फायर एक्सटिंग्विशर, होज रील, ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की जाएगी। अभियान के तहत रूफटॉप रेस्टोरेंट और किचन की विशेष जांच होगी। यदि कहीं बिना अनुमति गैस सिलेंडर का उपयोग मिलता है तो उसे तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी भवनों का इलेक्ट्रिक ऑडिट भी किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery