Thursday, January, 29,2026

सीमित संसाधन और चुनौतियों के बावजूद किया प्रमुख लक्ष्यों को पार

जयपुर: राजस्थान वित्त निगम (आरएफसी) की 70वीं वार्षिक साधारण सभा शुक्रवार को जयपुर में हुई, जिसमें राज्य के औद्योगिक विकास, एमएसएमई प्रोत्साहन और उद्यमशीलता को मजबूत बनाने में निगम की सात दशकों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया गया। बैठक की अध्यक्षता आरएफसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. सुबोध अग्रवाल ने की। बैठक में डॉ. अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के नतीजे प्रस्तुत करते हुए बताया कि सीमित मानव संसाधन और चुनौतियों के बावजूद निगम ने सभी प्रमुख लक्ष्यों को पार कर शानदार प्रदर्शन किया। निगम ने 212.07 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए (लक्ष्य 200 करोड़ रुपए), 142.32 करोड़ रुपए का वितरण किया (लक्ष्य 140 करोड़ रुपए) और 201.49 करोड़ रुपए की वसूली दर्ज की। कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण निगम का शुद्ध लाभ बढ़कर 18.82 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष के 1.08 करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 17 गुना अधिक है। निगम ने परिसंपत्ति गुणवत्ता सुधार में भी उपलब्धि हासिल की। एनपीए पोर्टफोलियो में 20 प्रतिशत की कमी आई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery