Thursday, August, 27,2026

प्रदेश के 11 और जिलों में ऑनलाइन होगी उर्वरक बिक्री

जयपुर: किसानों को सब्सिडी वाला उर्वरक समय पर, निर्धारित दर पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग डिजिटल व्यवस्था का विस्तार करने जा रहा है। गुरुवार से डीबीटी पीओएस एप्लिकेशन के वर्जन 3.77 को प्रदेश के 11 और जिलों में लागू किया जाएगा। इनमें बारां, दौसा, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, जालोर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक शामिल हैं। इससे पहले दो चरणों में 7 जिलों में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था के तहत अब तक एक लाख से अधिक किसानों ने करीब 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया की बुकिंग की है। किसानों को एक बैग यूरिया निर्धारित दर 267 रुपए में उपलब्ध कराया जाता है, जबकि प्रति बैग करीब 1600 रुपए की सब्सिडी सरकार वहन करती है।

फार्मर आईडी से होगी बिक्री

नई व्यवस्था में उर्वरक की बिक्री फार्मर आईडी के माध्यम से की जाएगी। राजस्थान में अब तक 88.85 लाख किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी हैं। इससे वास्तविक किसानों की पहचान और उनकी उर्वरक जरूरत के अनुसार वितरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। हर बिक्री डिजिटल रूप से दर्ज होने से उर्वरक की वास्तविक मांग, उपलब्ध स्टॉक और वितरण की निगरानी की जा सकेगी। साथ ही निर्धारित दर से अधिक वसूली, कालाबाजारी, जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर अंकुश लगेगा। उर्वरक विक्रेता किसानों को उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की अनिवार्य टैगिंग भी नहीं कर सकेंगे। डीबीटी पीओएस वर्जन 3.77 को ग्रामीण क्षेत्रों में सरल, तेज और सुगम बिक्री के लिए तैयार किया गया है। कृषि विभाग ने उर्वरक कंपनियों, सहकारी समितियों और अधिकृत विक्रेताओं से व्यवस्था लागू करने में सहयोग का आग्रह किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery