Tuesday, November, 25,2025

सरकार से किसान परेशान, सुर्खियों के लिए छापेमारी कर रहे कृषि मंत्री: गहलोत

जयपुर: प्रदेश में किसानों के लिए खाद, बीज और यूरिया की उपलब्धता को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कई जिलों के किसानों की ओर से खाद और बीज की कमी की शिकायतों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार को निशाने पर लिया। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बुवाई के समय बीज नहीं दे पाती, सिंचाई के समय बिजली और पानी नहीं दे पाती और फसल की बेहतर उपज के लिए डीएपी व यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही। ऐसी निकम्मी और नकारा सरकार से किसान पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। कृषि मंत्री बिना किसी परिणाम वाली छापेमारी कर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जबकि उन्हें बताना चाहिए कि छापेमारी के बाद कितने लोगों पर एफआईआर हुई और कितने लाइसेंस निरस्त किए गए।

DAP 2.97 लाख व यूरिया की 7.26 लाख मीट्रिक टन आपूर्ति

विपक्ष के आरोपों पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद की आपूर्ति नियमित और पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर और नवंबर में डीएपी की मांग 2.68 लाख मीट्रिक टन थी, जबकि 2.97 लाख मीट्रिक टन आपूर्ति की गई। इसी प्रकार, यूरिया की मांग 7.53 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 7.26 लाख मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई है। वर्तमान में 2.45 लाख मीट्रिक टन यूरिया राज्य में उपलब्ध है। कृषि मंत्री ने कहा कि कुछ क्षेत्रों जैसे सांचोर में यूरिया डायवर्जन की शिकायतें मिली हैं, जिन पर स्वयं उन्होंने औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery