Tuesday, November, 25,2025

देश की 25% पॉलिसी राजस्थान से, किसानों को शिविरों में दी जाएंगी

जयपुर: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को पंत कृषि भवन में खरीफ-2025 के लिए 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित की गई। उन्होंने बताया कि खरीफ-2025 के लिए देशभर में कुल 8.71 करोड़ फसल बीमा पॉलिसियां जारी की गई हैं, जिनमें से 2.16 करोड़ यानी 25 प्रतिशत पॉलिसियां अकेले राजस्थान से हैं। यह उपलब्धि राज्य को देशभर में अग्रणी बना रही है।

अभियान के तहत 1 से 31 अक्टूबर तक राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों को पॉलिसियां दी जाएंगी। साथ ही, किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों व विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जो किसान शिविरों में पॉलिसी प्राप्त नहीं कर पाए ये कृषि पर्यवेक्षक या बीमा कंपनी के स्थानीय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि यदि बुआई के बाद किसी कारण फसल नहीं उगती है तो 25 प्रतिशत मुआवजा दिया जाता है। कटाई से पूर्व ओलावृष्टि, बेमौसम चारिश, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर योजना राहत देती है। 32.10 लाख किसानों को 2.16 करोड़ पॉलिसियां वितरित की जाएंगी। योजना के प्रचार के लिए किसान पाठशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर शासन सचित्र राजन विशाल, कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल समेत अधिकारी व किसान मौजूद रहे। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने बताया कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि या चक्रवाती वर्षा से कटाई के बाद 14 दिन तक खेत में रखी फसल खराब होने पर बीमा क्लेम मिलेगा। इसके लिए 72 घंटे के भीतर सूचना देना अनिवार्य है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery