Saturday, April, 04,2026

आरएमसी के तत्कालीन रजिस्टार समेत 18 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: फर्जी FMGE प्रमाण-पत्र घोटाले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ा एक्शन लेते हुए बुधवार को 9 जिलों में एक साथ 22 ठिकानों पर छापेमारी कर संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया।

इस कार्रवाई में राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) के तत्कालीन रजिस्ट्रार और नोडल अधिकारी सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 15 ऐसे डॉक्टर शामिल हैं, जो फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिए सिस्टम में घुसकर इलाज कर रहे थे। जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क में दलालों और आरएमसी के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत थी।

प्रत्येक अभ्यर्थी से 20 से 25 लाख रुपए वसूले जाते थे, जिसमें से करीब 11 लाख रुपए आरएमसी के अधिकारियों व कर्मचारियों
तक पहुंचते थे, जबकि बाकी रकम दलाल आपस में बांट लेते थे। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार यह एक संगठित सिंडिकेट है। अब तक 90 से अधिक फर्जी डॉक्टरों की पहचान की जा चुकी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएमसी जयपुर डॉ. राजेश शर्मा निवासी वैशाली नगर, अजमेर, तत्कालीन नोडल ऑफिसर आरएमसी अखिलेश माथुर निवासी नागरिक नगर टोंक रोड, जयपुर, विनय चौहान निवासी धौलपुर, यश पुरोहित निवासी सांगवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतीक चौधरी निवासी झुंझुनूं, नरेन्द्र सिंह निवासी झुंझुनूं, दयाराम गुर्जर निवासी खेतड़ी-झुंझुनूं, मनीष चंदेल निवासी शिव कॉलोनी-अलवर, श्रवण लामरोर निवासी जोधपुर, रवि कुमार गुर्जर निवासी नादौती-करौली, करण सिंह गुर्जर निवासी नीमकाथाना-सीकर, अविनाश सैनी निवासी अलवर, विक्की सामोता निवासी कोटड़ा-नीमकाथाना सीकर, दिनेश कुमार निवासी लक्ष्मणगढ़-सीकर, ईश्वर यादव निवासी बहरोड़, विकास यादव निवासी कोटपूतली, दीपेश यादव निवासी माजरी खुर्द कोटपूतली-बहरोड़ और संकेत टेलर निवासी बांसवाड़ा शामिल हैं।

ऐसे बिछाया 22 टीमों ने जाल

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि ऑपरेशन की जिम्मेदारी डीआईजी परिस देशमुख और एसपी कुंदन कांवरिया को सौंपी गई। एसओजी की 7 टीमों ने दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर में और 14 टीमों ने झुंझुनूं, सीकर, धौलपुर, कोटपूतली, अलवर, जोधपुर, करौली में छापेमारी की। इस ऑपरेशन में एसओजी की तकनीकी शाखा के प्रभारी एडिशनल एसपी हरि सोमानी, डिप्टी जितेंद्र नावरिया, इंस्पेक्टर हरपाल सिंह की भूमिका रही।

एक केस से खुली पोल

इस फर्जीवाड़े का खुलासा करौली से पकड़े गए पीयूष त्रिवेदी से हुआ। उसके खिलाफ अक्टूबर 2025 में एसओजी को फर्जी एफएमजीई प्रमाण-पत्रों से आरएमसी में रजिस्ट्रेशन की शिकायत मिली थी। वह फर्जी सर्टिफिकेट से करौली के एक अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। उससे हुई पूछताछ में दलाल देवेंद्र, शुभम और भानाराम का नाम सामने आया। इसके बाद एसओजी ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे इस काले खेल की पूरी परतें खुल गई। एसओजी ने जनवरी 2026 में नई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

फर्जी डॉक्टर कर रहा था उपचार

एसओजी की ओर से की गई कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला मामला उदयपुर से सामने आया है। यहां डॉक्टर यश पुरोहित फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर बाकायदा एक निजी अस्पताल में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहा था और मरीजों का इलाज कर रहा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery