Monday, March, 16,2026

SOG का FMGE गैंग पर शिकंजा... सरगना अरेस्ट

जयपुर: विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) स्क्रीनिंग टेस्ट पास कराने का फर्जी सर्टिफिकेट देकर विदेश से MBBS करने वाले करीब 73 अभ्यर्थियों को राजस्थान से इंटर्नशिप कराने वाली अंतरराष्ट्रीय गैंग को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने दबोच लिया है।

भानाराम मुख्य आरोपी माली उर्फ भानू (30) निवासी ब्यावर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह 2019 में कजाकिस्तान से MBBS कर चुका है। दूसरा आरोपी इंद्रराज सिंह गुर्जर (27) निवासी दौसा को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि गैंग ने प्रत्येक अभ्यर्थी से 20 लाख रुपए लेकर फर्जी FMGE पास के सर्टिफिकेट तैयार कराए।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि इस प्रकरण में पीयूष कुमार त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह गुर्जर और शुभम गुर्जर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी भानाराम माली फरार था। डीआईजी परिस देशमुख के निर्देशन में जांच अधिकारी हरपाल सिंह की टीम ने लगातार छापेमारी की। जांच में पता चला कि भानाराम थाईलैंड, श्रीलंका, दुबई, कजाकिस्तान और नेपाल में छिपता रहा। 2 फरवरी 2026 को दिल्ली पहुंचने की सूचना पर एसओजी ने उसे एयरपोर्ट से पकड़ा और 3 फरवरी को गिरफ्तार किया। आरोपी फिलहाल 7 फरवरी तक रिमांड पर है।

भानाराम खुद डॉक्टर, गैंग का सरगना

भानाराम माली ने 2019 में कजाकिस्तान से MBBS किया। उसने इंद्रराज सिंह गुर्जर, शुभम गुर्जर सहित करीब एक दर्जन लोगों के साथ मिलकर गैंग बनाई। गैंग ने 2019 से 2024 के बीच करीब 80 विदेशी MBBS धारकों को फर्जी FMGE पास सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए। इनके आधार पर RMC में इंटर्नशिप और प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन कराया गया। एसओजी ने 4 फरवरी को प्रकरण में एक और एफआईआर दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया कि इंद्रराज सिंह गुर्जर ने भानाराम को रुपए देकर दिसंबर 2022 का फर्जी FMGE सर्टिफिकेट लिया। इसके आधार पर उसने राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज, अलवर से इंटर्नशिप पूरी की। इंद्रराज ने अन्य अभ्यर्थियों को भी फर्जी सर्टिफिकेट दिलवाए। प्रकरण में संलिप्त अन्य 73 डॉक्टरों की भूमिका की जांच जारी है। शुरुआती जांच में 73 नाम सामने आए हैं, लेकिन संख्या और बढ़ने की आशंका है।

पटवार भर्ती परीक्षाः मूल व डमी गिरफ्तार

एसओजी ने पटवार भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाकर चयनित होने के मामले में मूल व डमी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गीतेश जादौन (28) और नीरज कुमार (28) दोनों डीग के निवासी हैं। जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी गीतेश ने अपने स्थान पर नीरज कुमार को डमी के रूप में परीक्षा दिलाई थी। मामला उजागर होने पर विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। एसओजी अब दोनों से पूछताछ कर रही है कि वे अन्य किन-किन परीक्षाओं में डमी या मूल अभ्यर्थी के रूप में शामिल रहे। गीतेश जादौन वर्तमान में निलंबित है और पटवारी पद पर एसडीएम कार्यालय सीकरी, डीग में पदस्थापित था।

कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2020-21: लीक पेपर से हासिल की इंजीनियरिंग की नौकरी

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020-21 में लीक पेपर पढ़कर पास हुए सहायक अभियंता को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार चितलवाना, निवासी जालोर है। जांच में सामने आया कि पेपर लीक के सरगना जगदीश विश्रोई ने भूपेंद्र सारण के माध्यम से सुरेश कुमार को लीक सॉल्व्ड पेपर उपलब्ध कराया। सुरेश ने परीक्षा से कुछ समय पहले यह पेपर पढ़ा और कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित हुआ। बाद में उसका प्रमोशन सहायक अभियंता पद पर हो गया। वह वर्तमान में पीडब्ल्यूडी धोरीमन्ना, जिला बालोतरा में तैनात है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery