Friday, June, 27,2025

जितना खाद पूरे देश में बनता है... उतना किशनगढ़ में अवैध बन रहा

जयपुर: नकली खाद बनाने वालों पर कृषि विभाग ने देश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कृषि विभाग ने इसे राजस्थान और देश में नकली खाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया। लंबे समय से शिकायतों के बाद शुरू हुए इस डिकॉय ऑपरेशन में हजारों नकली खाद के कट्टे जब्त किए गए।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बोले कि धरती पुत्र के साथ बरसों से धोखा हो रहा था। जितना खाद देशभर में बनता है, उतना तो किशनगढ़ में ही तैयार हो रहा था। यह गैरकानूनी और अवैध है। डॉ. मीणा किशनगढ़ के रलावता में गुरुवार को कृषि संकल्प अभियान मैं पहुंचे थे।

सबसे पहले वे किशनगढ़ क्षेत्र के उदयपुर कला गांव के एक खेत में पहुंचे। वहां उन्होंने नकली खाद की फैक्ट्री देखी। कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि आसपास के कई खेतों में इसी तरह की नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्रियां हैं। इसके बाद 12 फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लाखों नकली खाद के कट्टे बरामद हुए, जिनमें डीएपी, एसएसपी, पोटाश और ह्यमिक एसिड शामिल हैं।

नकली खाद से किसानों को नुकसान, खेत बंजर बनाने की साजिश

डॉ. मीणा ने कहा कि नकली खाद किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है और उनके खेतों को बंजर बना रही है। यह प्रधानमंत्री के किसान कल्याण के सपनों को चकनाचूर करने की साजिश है। जांच में पता चला कि ये फैक्ट्रियां पुलिस की नजर से बचकर लंबे समय से संचालित हो रही थीं। अब सप्लाई चेन और संलिप्त लोगों की तलाश शुरू हो गई है। वहीं, फैक्ट्रियों को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, दिव्या एग्रो के क्वालिटी कंट्रोल विभाग ने दावा किया कि जनवरी में कृषि विभाग की जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली थी।

मार्बल पाउडर, बजरी, मिट्टी व रंगों का उपयोग

मंत्री ने बताया कि मार्बल पाउडर, बजरी, मिट्टी और रंगों का उपयोग कर नकली खाद तैयार की जा रही थी। जांच में पाया गया कि मार्बल का चूरा और मिट्टी को रंगों (काला, सफेद, भूरा) के साथ मिलाकर डीएपी, एसएसपी और पोटाश तैयार किया जा रहा था। नीलकंठ एग्रो में बिना लाइसेंस ह्यूमिक एसिड की बिक्री भी पकड़ी गई। ब्रांडेड कट्टों में नकली खाद पैक कर लंबे समय से सप्लाई की जा रही थी।

कट्टे पर ब्रांडेड सील, अंदर माल नकली

छापेमारी के दौरान जिन प्लास्टिक कट्टों में पैकिंग की जा रही थी, उन पर ब्रांडेड सील लगी थी, लेकिन अंदर नकली माल भरा जा रहा था।

यहां मारे गए छापे, कार्रवाई अभी जारी है

  • अतिशय बायोटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड, किशनगढ़
  • कमला बायो ऑर्गेनिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, किशनगढ़
  • ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, किशनगढ़
  • राघव एग्रो इंडस्ट्रीज, किशनगढ़
  • श्री गोवर्धन एग्रो, किशनगढ़
  • दिव्या एग्रो फर्टिलाइजर इंडस्ट्रीज, नालू, किशनगढ़
  • भूमि एग्रो इंडस्ट्रीज़, किशनगढ़
  • श्रीनाथ एग्रो इंडस्ट्रीज, किशनगढ़
  • एशिया डोन बायोकेयर, जयपुर
  • वर्दी जल एग्री टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, अजमेर
  • इसके अलावा किशनगढ़ में दो ऐसी इंडस्ट्रीज़ मिलीं, जिनका कोई नाम-पता दर्ज नहीं है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery