Thursday, January, 29,2026

दो वर्ष में राजस्थान का निर्यात ₹19,400 करोड़ से अधिक बढ़ा

जयपुर: राजस्थान के निर्यात क्षेत्र में बीते दो वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि राज्य का कुल निर्यात वर्ष 2022-23 में 77,771.37 करोड़ था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 97,171.68 करोड़ हो गया है। इस प्रकार दो वर्षों में राज्य के निर्यात में 19,400.31 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है, जो लगभग 25% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर 2024 के दौरान राज्य का कुल निर्यात 52,673.94 करोड़ था, वहीं अप्रैल से अक्टूबर 2025 में यह बढ़कर 58,029.33 करोड़ हो गया है। इस अवधि में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे वर्तमान राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी के विजन और सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लागू की गई एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2024, RIPS-2024, एक जिला एक उत्पाद (ODOP), MSME पॉलिसी-2024, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

निर्यात में इन उत्पादों की हुई वृद्धि

राज्य ने निर्यात में जिन उत्पादों में मुख्य रूप से वृद्धि दर्ज की है, उनमें जैम एण्ड ज्वैलरी, एग्रो एण्ड फूड प्रोडक्ट, स्टोन मार्बल ग्रेनाइट एवं लेदर प्रोडक्ट आदि हैं। इन क्षेत्रों में न केवल राज्य के निर्यात को नई गति दी है, बल्कि बड़े पैमाने पर राज्य के व्यक्तियों को रोजगार भी मिला है। राज्य की इस वृद्धि से उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भागीदारी बढ़ाने में सहायता के साथ-साथ नए मार्केट तक पंहुच बढ़ी है।

शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 116 अंक गिरा

मुंबई। मिले-जुले वैश्विक संकेतों और क्रिसमस की छुट्टियों के कारण छोटे कारोबारी सप्ताह के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 116.14 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 35.05 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,142.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery