Friday, April, 18,2025

50 लाख कैश... आधा किलो सोना, डेढ किलो चांदी मिली

जयपुर : आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार तड़के ऑपरेशन बेफिक्र के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) दीपक कुमार मित्तल के जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और फरीदाबाद (हरियाणा) स्थित छह ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एसीबी को भ्रष्टाचार से अर्जित करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज, 50 लाख रुपए नकद, आधा किलो सोना और 1.50 किलो चांदी बरामद हुई।

वैध आय से 203% संपत्ति अधिक अर्जित की

एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को सूचना मिली थी कि दीपक कुमार मित्तल ने भ्रष्टाचार के माध्यम से अपने और परिजनों के नाम पर आय से कई गुना अधिक चल-अचल संपत्तियां अर्जित की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए में है। ब्यूरो ने इस सूचना का गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें मित्तल द्वारा कानून से बेफिक्र होकर अवैध रूप से संपत्तियां अर्जित करने की पुष्टि हुई। इसके बाद ऑपरेशन बेफिक्र के तहत विस्तृत जांच कर साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि मित्तल ने लगभग 4 करोड़ 2 लाख 14 हजार 395 रुपए की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से 203% अधिक है। इस पर एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery