Wednesday, April, 09,2025

सीएम भजनलाल ने निभाया युवाओं से 'जीरो पेपर लीक' का वादा

जयपुर: प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर 8 करोड़ लोगों का विश्वास बढ़ा है। भजनलाल सरकार के गठन के बाद सवा साल में 146 परीक्षाएं आयोजित कीं, लेकिन इस अवधि में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों को भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए प्रमुख मुद्दा बनाया था। यही कारण रहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने इन प्रकरणों में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की। इससे सरकार नकल पर नकेल कसने में कामयाब रही और पेपर लीक माफियाओं पर शिकंजा कसा गया।

रीट परीक्षा भी शांतिपूर्ण संपन्न

इस साल आयोजित रीट पात्रता परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जबकि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में रीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके अलावा, पटवारी भर्ती, कांस्टेबल भर्ती, जेईएन भर्ती, एसआई भर्ती, लाइब्रेरियन भर्ती, वनरक्षक सहित कुल 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे।

राज्य में अपराध हुए कम

राजस्थान में डबल इंजन सरकार 8 करोड प्रदेशवासियों के विश्वास को कायम रखते हुए कार्य कर रही है, ताकि उत्कृष्ट और विकसित राजस्थान के सपने को पूरा किया जा सके। पिछली सरकार के दौरान पेपर लीक के बढ़ते मामलों से प्रदेश का युवा परेशान था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इन मामलों में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की। हमारे सवा साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। हमारे अपराध मुक्त राजस्थान की दिशा में उठाए गए कदमों से गैंगवार और अपराध में भी कमी आई है।

पिछली सरकार में हुए थे 19 पेपर लीक

गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे। इन मामलों की जांच के लिए भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही एसआईटी का गठन कर प्रभावी कार्रवाई शुरू की। भाजपा पहले से ही पेपर लीक माफियाओं पर सख्ती का दावा कर रही थी, और सत्ता में आने के बाद उसने युवाओं से किया 'जीरो पेपर लीक' का वादा निभाया। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 1 जनवरी 2024 से मार्च (अब तक) 2025 कुल 146 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के आयोजित की गईं, जिनमें आरएएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा भी शामिल थी।

43 परीक्षाओं की जांच कर रही एसआईटी

भजनलाल सरकार द्वारा गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हुई 43 परीक्षाओं की जांच कर रही है, जिनमें 16 परीक्षाओं में पेपर लीक की पुष्टि हुई है, जबकि 27 में अन्य अनियमितताएं पाई गई हैं। एसआईटी द्वारा अब तक पेपर लीक मामलों में 331 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और जांच लगातार जारी है। इसके अलावा, उपनिरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 में 91 गिरफ्तारियां की जा चुकी है। इन मामलों में 44 ट्रेनी एसआई को बर्खास्त कर दिया गया है।

  

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery