Thursday, July, 30,2026

एक महीने में तीन बार अंधेरे ने खड़े किए 'साजिश' के सवाल

जयपुर: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के कार्यक्रमों में बार-बार बिजली गुल होने की घटनाएं अब महज तकनीकी खामी से आगे बढ़कर चर्चा का विषय बन गई हैं। पिछले एक महीने में मंत्री की मौजूदगी में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो चुकी है। खास बात यह है कि इनमें से दो कार्यक्रम सीधे बिजली और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े थे। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह सिर्फ संयोग है या इसके पीछे कोई और वजह भी हो सकती है। ताजा मामला शुक्रवार सुबह जयपुर के होटल हिल्टन में आयोजित राजस्थान सोलर एसोसिएशन की RE-BESS समिट का है। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और अन्य अतिथि मंच पर पहुंचे, पूरे हॉल की बिजली अचानक चली गई। करीब पांच मिनट तक सभागार अंधेरे में डूबा रहा। बाद में बिजली बहाल होने पर कार्यक्रम शुरू हो सका। इससे पहले 19 जुलाई को कोटा में बिजली व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान भी ठीक ऐसा ही हुआ था। इस सिलसिले की शुरुआत 11 जून को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई थी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान तीन बार बिजली चली गई थी।

एक नजर में तीन घटनाएं

  • 11 जून, जयपुरः भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री के कार्यक्रम के दौरान तीन बार बिजली गुल।
  • 19 जुलाई, कोटाः बिजली व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अचानक बिजली गई, बैकअप भी फेल।
  • 24 जुलाई, जयपुरः RE-BESS समिट की शुरुआत में पांच मिनट तक अंधेरे में डूबा सभागार।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है- ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रमों में बार-बार 'बत्ती गुल' होना महज इत्तेफाक है या इसके पीछे कोई बड़ी कहानी छिपी है? फिलहाल इसका जवाब जांच और तथ्यों से ही सामने आएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery