Tuesday, April, 21,2026

24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली 2027 तक पूरे प्रदेश में देने का लक्ष्यः CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को पयर्याप्त और निर्वाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर प्रबंधन और दूरगामी निर्णयों के चलते प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, वहीं बिजली छीजत (लाइन लॉस) में भी कमी दर्ज की गई है। सीएम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि, घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक पूरे राजस्थान में किसानों को दिन में बिजली दी जाए, जिससे कृषि कार्यों में सुविधा बढ़े और उत्पादन में सुधार हो। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और यह क्षेत्र भविष्य में राज्य को ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर घर और हर खेत तक पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए।

बैठक में ऊर्जा क्षेत्र की नई परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स सरते होने के साथ दीर्घकालीन समाधान प्रदान करते हैं, वहीं बैटरी स्टोरेज सिस्टम के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति और अधिक मजबूत हो सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर उपभोवता को भरोसेमंद, सस्ती और निर्वाध बिजली उपलब्ध कराना है, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके। बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया, ऊना विभाग की शासन मचिव आरती डोगरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम ने बाबा साहेब को किया नमन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित अंबेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर भी डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों का अग्रदूत बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सासद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सीएम भजनलाल शर्मा आज छात्राओं से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को प्रदेशभर के स्कूलों को छात्राओं से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और उनके अधिकारों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे आयोजित होगा और इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में इस कार्यक्रम को दिखाना अनिवार्य किया गया है। निर्देशों में कहा गया है कि कार्यक्रम में विशेष रूप से कक्षा 11 और 12 की बालिकाएं शामिल होंगी।

इसके लिए स्कूल स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्राएं कार्यक्रम का लाभ ले सकें। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इंटरनेट, प्रोजेक्टर या टीवी जैसी व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उपस्थिति और सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक करने के साथ-माथ उन्हें समाज में अपनी भूमिका को समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery