Monday, June, 15,2026

16 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें

जयपुर: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब नए और आधुनिक दौर में प्रवेश करने जा रही है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस परियोजना को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने 300 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। इन बसों के जरिए यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सफर का अनुभव मिलेगा। रोडवेज की योजना है कि दिसंबर 2026 तक इन बसों को सड़कों पर उतार दिया जाए। नई ई-बसों का संचालन जयपुर सहित प्रदेश के 16 प्रमुख शहरों के बीच किया जाएगा। इनमें अजमेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, टॉक, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़ और सिरोही जैसे शहर शामिल हैं। रोडवेज प्रशासन का उद्देश्य शहरों के बीच सफर को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना है। बसें वातानुकूलित होंगी और इनमें आरामदायक सीटें, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 1567 नई बसें

राजस्थान रोडवेज अपने पूरे परिवहन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रहा है। रोडवेज प्रशासन दिसंबर तक कुल 1567 नई बसों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी में है। इनमें 500 बसें सीधे खरीदी जाएंगी, जबकि 767 बसें जीसीसी मॉडल पर अनुबंध के जरिए ली जाएंगी। इसके अलावा 200 बसें पूर्व बजट घोषणा के तहत शामिल की जानी हैं।

दिसंबर तक सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बसों की आपूर्ति अगले 6 से 8 महीनों में होने की संभावना है। कई जिलों में चार्जिंग स्टेशन और डिपो निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ये बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 300 किलोमीटर तक सफर तय करने में सक्षम होंगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ईंधन खपत कम होगी और प्रदूषण में भी बड़ी कमी आने की उम्मीद है। सरकार इसे भविष्य के सार्वजनिक परिवहन का मजबूत विकल्प मान रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery