Friday, September, 26,2025

कोर्ट के निर्णय के अनुपालन में होंगे निकाय और पंचायती राज चुनाव

जयपुर:  नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद वन स्टेट वन इलेक्शन नीति पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश में निकाय और पंचायती राज चुनाव कोर्ट के निर्णयों के अनुपालन में समय आने पर कराए जाएंगे।

राजेश्वर सिंह ने 'सच बेधड़क' से बातचीत में कहा कि वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर राज्य सरकार जो भी निर्णय करेगी, उस समय की परिस्थितियों के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने पूरे प्रदेश में निकाय और पंचायती राज के एक साथ चुनाव कराने में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि संसद और विधानसभा के चुनाव भी अलग-अलग चरणों में होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इन चुनावों में भी उपलब्ध संसाधन और ईवीएम की स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

वन स्टेट, वन इलेक्शन परिस्थितियों पर निर्भर 

राजेश्वर सिंह ने आयोग की पारदर्शिता और प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि आयोग का काम कानून और संविधान के दायरे में रहते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराना है। उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे द्वारा या जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन न हो।" विपक्ष की ओर से लगाए जाने वाले आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि आयोग नियमों के अनुसार काम करेगा और कोर्ट के निर्णयों के अनुसार चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। वहीं, नवाचारों के विषय में उन्होंने कहा कि समय के साथ परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक नवाचार किए जाएंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery