Tuesday, April, 08,2025

BJP सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में किए नवाचार

जयपुर : उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को सरदारशहर स्थित श्री बहादुर सिंह भानकंवर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का लोकार्पण किया। इस माैके पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश की शिक्षा का स्तर सुधरा है। संस्कारों के साथ अच्छे वातावरण में शिक्षा मिलने से भावी पीढ़ी विशाल व्यक्तित्व की धनी होगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार की मंशानुरूप समाज के लोग मिलकर विकसित समाज, विकसित राजस्थान व विकसित भारत का संकल्प पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे है। सरकार के दूसरे बजट में शेखावाटी क्षेत्र के लिए बहुत संभावनाएं हैं। शेखावाटी क्षेत्र में खेल क्षेत्र के उन्नयन के लिए भी अच्छी संभावनाएं मिलेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार मिलने से संस्कृति का संरक्षण होगा। बच्चों की प्रतिभाएं निखरेंगी व चरित्रयुक्त व्यक्तित्व का निर्माण होगा। आज के परिवेश में शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार भी देने चाहिए। संस्कारवार युवा पीढ़ी एक नए भारत का विकास करेगी।
बच्चों की शिक्षा मातृभाषा में हो 

आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि बच्चों की शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहिए।  बच्चों को प्रोत्साहित करें और एक समृद्ध समाज का विकास करें। पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हम सभी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी भागीदारी निभाएं। सामाजिक उत्थान के लिए किए जाने वाले प्रयास में अपना समय व सहयोग सुनिश्चित करें। इस मौके पर पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया भी मौजूद थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery