Wednesday, July, 15,2026

शिक्षा विभाग ने जारी की हजारों कार्मिकों की सूची

जयपुर: राज्य सरकार की ओर से निर्धारित तबादला अवधि समाप्त होने के बाद भी प्रदेश में तबादलों का सिलसिला थमा नहीं है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार को नई स्थानांतरण सूची जारी करते हुए प्रिंसिपल, प्राध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक, बेसिक और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक, पीटीआई तथा मंत्रालयिक कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कार्मिकों के तबादले किए। सुबह करीब 1,987 अधिकारियों कर्मचारियों के आदेश जारी हुए, जबकि दोपहर में बीकानेर, जोधपुर, कोटा, चूरू, उदयपुर, भरतपुर और पाली सहित विभिन्न संभागों के करीब चार हजार वरिष्ठ अध्यापकों एवं समकक्ष कार्मिकों की अलग-अलग सूची भी जारी कर दी गई। रविवार को जारी आदेशों की सबसे चर्चित बात यह रही कि इनमें शिक्षा निदेशक के ई-हस्ताक्षर की जगह हाथ से किए गए हस्ताक्षर हैं। विभाग ने पहले जारी कुछ आदेशों में संशोधन और कुछ स्थानांतरण आदेशों को प्रत्याहारित भी किया है। इधर, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल स्तर पर तबादले किए गए हैं।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery