Tuesday, February, 17,2026

ड्रॉपआउट पर लगा ब्रेक, अब रोजगार से जुड़ेंगे स्कूल

जयपुर: राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सुधार देखने को मिले हैं। सरकार के प्रयासों से प्रदेश में ड्रॉपआउट दर में कमी और संक्रमण दर में सुधार देखने को मिला है। वहीं, वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों में गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और नवाचार आधारित शिक्षा का सशक्त और संतुलित विजन नजर आता है। आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार, माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में संक्रमण दर 82.6 से बढ़कर 88.2 और प्राथमिक से उच्च प्राथमिक में 90.7 से बढ़कर 93.8 हो गई है। वहीं, प्राथमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर 7.6 से घटकर 3.6, उच्च प्राथमिक में 6.8 से घटकर 3.6 और माध्यमिक स्तर पर 11.1 से घटकर 7.7 रह गई है।

शिक्षा बजट में बड़ा प्रावधानः बजट वर्ष 2026-27 में प्रारंभिक शिक्षा के लिए 21,646 करोड़ रुपए से अधिक और माध्यमिक शिक्षा
के लिए 19,473 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रारंभिक शिक्षा के लिए 13,767 करोड़ और माध्यमिक शिक्षा के लिए 2,821 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। आरटीई शुल्क पुनर्भरण के लिए 1,250 करोड़ रुपए और पीएमश्री योजना के लिए 434 करोड़ से अधिक का प्रावधान रखा गया है।

डीबीटी और ई-वाउचर से पारदर्शिताः विद्यार्थियों को टैबलेट/लैपटॉप, साइकिल और यूनिफॉर्म वितरण में पारदर्शिता के लिए डीबीटी और ई-वाउचर की व्यवस्था की गई है। कक्षा 8, 10 और 12 के मेधावी विद्यार्थियों को 20 हजार रुपए तक की सहायता दी जाएगी।

सीएम राइज विद्यालय और रोजगारपरक शिक्षा पर जोर

रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 500 अतिरिक्त विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 400
विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से 'सीएम राइज' विद्यालयों में क्रमोन्नत करने के लिए 1,000 करोड़ का प्रावधान किया गया
है। साथ ही 'स्कूल टू वर्क', 'स्कूल ऑन व्हील्स', स्पेस गैलरी और एआई आधारित लर्निंग लैब्स जैसी पहल भी शुरू की जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery