Monday, March, 16,2026

राजस्व घाटे में उल्लेखनीय कमी, मुद्रास्फीति पर नियंत्रण

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की आर्थिक बुनियाद मजबूत हो रही है। भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में राज्य के वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक नवाचारों और प्रशासनिक सुधारों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। सर्वेक्षण में राजस्व घाटे में आई कमी को प्रमुखता से उजागर किया गया है, जो वित्तीय और अनुशासन संसाधनों के कुशल उपयोग का परिणाम है। वर्ष 2023-24 में राजस्व घाटा 38 हजार 954 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था, लेकिन 2024-25 के संशोधित अनुमानों में यह घटकर 31 हजार 939 करोड़ रुपए रह गया।

2025-26 के बजट अनुमानों में इसका 31 हजार 9 करोड़ रुपए रहने का पूर्वानुमान है। यह कमी विकासोन्मुखी खर्च और राजस्व संतुलन के प्रयासों से संभव हुई है। सर्वेक्षण में मुद्रास्फीति में कमी को भी सराहा गया है। वर्ष 2023-24 में राजस्थान में मुद्रास्फीति 6.39 प्रतिशत थी, जो 2024-25 में घटकर 4.34 प्रतिशत हो गई। 2025-26 (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति मात्र 0.81 प्रतिशत रही।

कॅरिअर एजुकेशन प्रोग्राम की प्रशंसा

राजस्थान के कम्प्रिहेंसिव कॅरिअर एजुकेशन प्रोग्राम की सराहना की गई है। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा दी जा रही है, जो रोजगार-उन्मुख शिक्षा की दिशा में अहम पहल है। साथ ही, ग्राम पंचायत स्तर पर साझा प्राकृतिक संसाधनों की मैपिंग और भवन योजना अनुमोदन में थर्ड पार्टी निरीक्षण जैसे सुधारों को भी बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में शामिल किया गया है।

बाल एवं मातृ कुपोषण पर बेस्ट प्रैक्टिस

आर्थिक सर्वेक्षण में राजस्थान के कैश प्लस मॉडल को श्रेष्ठ प्रैक्टिस के रूप में शामिल किया गया है। यह मॉडल बाल एवं मातृ कुपोषण से निपटने के लिए प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और बारां जिलों में लागू किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के लाभको एकीकृत कर इसे विकसित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर पोषण सलाह देने के लिए प्रशिक्षित किया गया। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को व्यक्तिगत परामर्श दिया। जागरूकता के लिए मीडिया और 'बाहुबली' डिजिटल अभियान चलाया गया। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। भोजन पर खर्च 30 प्रतिशत से बढ़कर 89% हुआ, गर्भावस्था में वजन वृद्धि और आहार विविधता में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery