Monday, March, 16,2026

बचत... खर्च और बुनियादी ढांचे में राजस्थान की बड़ी छलांग

जयपुर: अर्थव्यवस्था अब केवल दावों में राजस्थान की नहीं, ठोस आंकड़ों में भी अपनी मजबूती दर्ज करा रही है। बैंकिंग पहुंच, आय स्तर, उपभोग, वाहन स्वामित्व और बुनियादी ढांचे से जुड़े ताजा संकेतक बताते हैं कि प्रदेश आर्थिक गतिविधियों और उपभोक्ता क्षमता दोनों मोर्चे पर निर्णायक बढ़त की ओर है।

राज्य में प्रति लाख जनसंख्या पर बैंक शाखाओं की संख्या 9 है, जो राष्ट्रीय औसत 10 के बेहद करीब पहुंच चुकी है। वित्त वर्ष 2025 के सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रति व्यक्ति बैंक जमा 86,383 रुपए और प्रति व्यक्ति बैंक ऋण 78,023 रुपए दर्ज किया गया है। यह संकेत है कि एक ओर बचत बढ़ रही है, तो दूसरी ओर निवेश और उपभोग के लिए कर्ज लेने की प्रवृत्ति भी मजबूत हुई है। आर्थिक प्रगति का असर आय के स्तर पर भी दिख रहा है।
वर्ष 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय लगभग 1,85,053 रुपए आंकी गई है। जिला स्तर पर जयपुर (करीब 2.60 लाख रुपए), अलवर (2.68 लाख रुपए) और जोधपुर (2.22 लाख रुपए) उच्च आय वर्ग में उभरकर सामने आए हैं। यह दर्शाता है कि विकास अब क्षेत्रीय स्तर पर भी संतुलित रूप से फैल रहा है। विकास का आधार अब व्यापक हो रहा है और समृद्धि की रफ्तार साफ दिखाई दे रही है।

वाहन स्वामित्वः बढ़ती क्रय क्षमता का आईनाः प्रदेश में प्रति लाख आबादी पर पंजीकृत वाहनों की संख्या 24,392 पहुंच गई है। यह आंकड़ा कई बड़े राज्यों के बराबर या बेहतर स्थिति को दर्शाता है। खास बात यह है कि वाहन वृद्धि अब केवल शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में भी उपभोक्ता क्षमता के विस्तार का संकेत दे रही है।

बिजली खपतः आर्थिक सक्रियता का संकेतः ऊर्जा खपत आर्थिक गतिविधियों का अहम पैमाना मानी जाती है। वर्ष 2021-22 में राजस्थान में प्रति व्यक्ति बिजली उपभोग 1,345 यूनिट दर्ज हुआ, जो राष्ट्रीय औसत 1,255 यूनिट से अधिक है। यह घरेलू सुविधाओं के विस्तार और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी दोनों का संकेत देता है।

20 साल में सड़क नेटवर्क दोगुना

वर्ष 2004-05 में राज्य में कुल सड़क लंबाई 1.63 लाख किमी थी, जो 2024-25 में बढ़कर लगभग 3.35 लाख किमी हो गई है। ग्रामीण सड़कों के विस्तार ने बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाया है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है। एलपीजी की प्रति व्यक्ति खपत 2024-25 में लगभग 18.5 किलोग्राम तक पहुंच गई है। यह घरेलू ऊर्जा उपयोग को दर्शाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery