Friday, February, 13,2026

2027 तक सभी सरकारी सेवाएं होंगी ऑनलाइनः मुख्य सचिव

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रशासनिक मॉडल की तर्ज पर राजस्थान में जन-केंद्रित सुशासन का ऐसा सशक्त मॉडल विकसित किया जाए, जो भविष्य के लिए तैयार हो, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस वाला हो, अधिक जवाबदेह हो तथा आमजन को सशक्त बनाने वाला हो।

मुख्य सचिव ने यह बात गुरुवार को शासन सचिवालय में 'विकसित राजस्थान 2047' के विजन को प्रभावी ढंग से लागू करने और शासन प्रणाली को अधिक समन्वित एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से गठित सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज (एसजीओएस) के ग्रुप-6- 'शासन एवं प्रौद्योगिकी' की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में नेक्स्ट जनरेशन एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स के रोडमैप पर गहन चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आगामी तीन माह में कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की व्यापक समीक्षा की जाए, ताकि शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 तक राज्य की सभी सरकारी सेवाओं को पूर्ण रूप से ऑनलाइन करने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित
किया गया है। इससे आमजन को घर बैठे सेवाएं उपलब्ध होंगी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं गति आएगी।

नेक्स्ट जनरेशन एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स पर मंथन

राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के मॉडल की तर्ज पर राज्य स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव ने बताया कि नेक्स्ट जनरेशन एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स के अंतर्गत इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, फाइल मूवमेंट में अनावश्यक विलंब रोकने के लिए प्रत्येक स्तर पर न्यूनतम समय-सीमा में निष्पादन
एवं अग्रेषण व्यवस्था, प्रक्रियाओं के चरणों को कम कर मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सरलीकरण तथा सेवा वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

इसके अलावा, राज्य सरकार ने केंद्र के सफल मॉडल का अनुसरण करते हुए सेक्टोरल ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज (एसजीओएस) की अवधारणा को लागू कर दिया है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित जन-केंद्रित सुशासन की भावना से प्रेरित है, जिसमें शासन का मुख्य केंद्र बिंदु आमजन की आवश्यकताएं, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा दक्ष सेवा वितरण होता है। यह बैठक राजस्थान में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो राज्य को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ते हुए जन-केंद्रित शासन को और मजबूत बनाने पर केंद्रित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery