Saturday, April, 25,2026

निजी अस्पतालों में चौबीस घंटे का शटडाउन, RGHS सेवाएं स्थगित

जयपुर: मानसरोवर स्थित निविक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) राजस्थान के आह्वान पर प्रदेशभर के निजी अस्पतालों में 24 घंटे का शटडाउन रहा। सुबह 8 बजे से शुरू हुई इस सांकेतिक हड़ताल का सबसे अधिक असर ओपीडी सेवाओं पर पड़ा। उधर, आईएमए ने कहा कि जब तक आरजीएचएस से संबंधित समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक आरजीएचएस सेवाओं का स्थगन जारी रहेगा।

इधर, राज्य सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना और आरजीएचएस के तहत करीब 20 हजार रोगियों ने उपचार प्राप्त किया। आरजीएचएस में लगभग 11 हजार मरीजों का इलाज हुआ, जबकि 'मां' योजना में करीब 9 हजार मरीजों को सेवाएं मिलीं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि अधिकांश निजी अस्पतालों ने आपातकालीन सेवाएं जारी रखीं।

हालांकि आईपीडी मरीजों का उपचार जारी रहा, जबकि कई अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। अस्पताल परिसरों में नोटिस लगाकर ओपीडी स्थगन की जानकारी दी गई। मरीजों को मजबूरी में सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ा, जिससे वहां दबाव बढ़ गया। IMA राजस्थान ने इस हड़ताल को पूर्णतः सफल बताया है। संगठन के अनुसार, राज्य के अधिकांश निजी चिकित्सा संस्थान बंद रहे और RGHS सेवाएं भी स्थगित रहीं। कोटा के एक हार्ट सर्जन ने इसे सांकेतिक हड़ताल बताते हुए आगे आंदोलन की चेतावनी दी है। राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। जयपुर में लगभग सभी प्रमुख निजी अस्पताल बंद रहे, जबकि कुछ जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में असर आंशिक रहा।

SMS अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

इधर, SMS अस्पताल में हिरासत के दौरान तबीयत बिगड़ने पर डॉ. सोनदेव बंसल को इमरजेंसी में भर्ती किया गया, लेकिन भर्ती पर्चे पर न तो रेजिडेंट डॉक्टर के हस्ताक्षर थे और ना ही किसी वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह ली गई। मेडिसिन विभाग के HOD ने इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जताई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने मामले को मेडिकल-लीगल केस मानते हुए कार्डियक, न्यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन और फोरेंसिक विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड गठित किया है। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, सीएस वी. श्रीनिवास ने प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ के साथ बैठक कर चिकित्सकों की नाराजगी और RGHS से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लिया।

चिकित्सकों की मांगें

IMA का कहना है कि डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी कथित दस्तावेजीय त्रुटियों के आधार पर की गई है, जो अन्यायपूर्ण है और इससे चिकित्सकों में भय का माहौल बनेगा। संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर डॉ. बंसल की बिना शर्त रिहाई, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जांच, स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और RGHS मामलों में कार्रवाई से पूर्व SOP लागू करने की मांग की है। साथ ही RGHS योजना में भुगतान में देरी, क्लेम रिजेक्शन और पेनल्टी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने तथा लंबित भुगतानों के शीघ्र निस्तारण की भी मांग उठाई गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery