Tuesday, February, 10,2026

प्रदेश के 41 जिलों में सरकार का सीधा संवाद आज

जयपुर: राज्य सरकार ने केंद्रीय बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय बजट पेश होने के ठीक एक दिन बाद सोमवार को प्रदेश के सभी 41 जिलों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इनमें मुख्यमंत्री सहित मंत्री और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जहां बजट की मुख्य विशेषताओं, राजस्थान को मिलने वाले लाभों के बारे में बताएंगे।

मंत्रियों को सौंपी जिलेवार जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। कोटा में डॉ. प्रेमचंद बैरवा, अजमेर में दीया कुमारी और भरतपुर में अरुण चतुर्वेदी बजट की मुख्य बातें रखेंगे। बीकानेर में राजेंद्र नायक, जोधपुर में जोगाराम पटेल और उदयपुर में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ यह जिम्मेदारी निभाएंगे। भीलवाड़ा में सुरेश रावत, अलवर और खैरथल-तिजारा में संजय शर्मा, जबकि ब्यावर में अविनाश गहलोत प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। बाड़मेर और बालोतरा दोनों जिलों में के. के. विश्नोई, धौलपुर में ओमप्रकाश भड़ाना, जैसलमेर में जसवंत विश्नोई, डूंगरपुर और सलूंबर में बाबूलाल खराड़ी तथा राजसमंद में प्रहलाद राय टांक बजट की जानकारी देंगे। बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ में हेमंत मीणा, टोंक में कन्हैयालाल, करौली और दौसा में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ यह कार्य संभालेंगे। फलोदी में गजेंद्र सिंह खींवसर, नागौर में डॉ. मंजू बाघमार और कोटपूतली-बहरोड़ तथा सीकर में झाबर सिंह खर्रा मौजूद रहेंगे। सवाई माधोपुर में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, बूंदी में हीरालाल नागर, बारां में मदन दिलावर और चित्तौड़गढ़ में गौतम कुमार दक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। झालावाड़ में डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चूरू में सी.आर. चौधरी, हनुमानगढ़ में ओमकार सिंह लखावत और श्रीगंगानगर में सुमित गोदारा यह जिम्मेदारी निभाएंगे। झुंझुनूं में प्रेम सिंह बाजोर, सिरोही में ओटाराम देवासी, जालौर में जोगेश्वर गर्ग और पाली में जोराराम कुमावत बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डालेंगे। वहीं डीडवाना-कुचामन में विजय सिंह और डीग कुम्हेर में जवाहर सिंह बेढम पत्रकारों के सवालों के जवाब देंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery