Monday, June, 01,2026

27 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला

जयपुर: राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) में शनिवार को व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया। विभाग में 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही चार नए जनसंपर्क अधिकारियों (पीआरओ) को विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी गई है। विभागीय आयुक्त राकेश शर्मा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों तथा मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेशों के अनुसार चार नए जनसंपर्क अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है, जिससे जिलों और विभागीय इकाइयों में जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। जारी तबादला सूची के अनुसार संयुक्त निदेशक रजनीश शर्मा को क्षेत्र प्रचार शाखा मुख्यालय जयपुर में लगाया गया है। उप निदेशक तरुण जैन को मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ, उप निदेशक ओटाराम चौधरी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा विजय खण्डेलवाल को ईएनजी मुख्यालय जयपुर में पदस्थापित किया गया है। सहायक निदेशक हेत प्रकाश शर्मा को राजस्थान संवाद और पूनम खण्डेलवाल को सोशल मीडिया शाखा मुख्यालय जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसंपर्क अधिकारी आशुराज आनन्द को सूचना केन्द्र जयपुर, सुरेंद्र सामरिया को पुलिस मुख्यालय जयपुर, सतीश सोनी को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर तथा अमनदीप को मुख्यालय जयपुर लगाया गया है। नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारियों में नितेश सिंह गोयल को मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ, सूर्यकांत कुमावत को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय चूरू, दीपशिखा को मुख्यालय जयपुर तथा महिपाल सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ब्यावर में पदस्थापन दिया गया है। सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहित जैन और नरेन्द्र सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ, पल्लव जोशी को पुलिस आयुक्तालय जयपुर, अंजलिका पंवार को सूचना केन्द्र जयपुर, दिनेश कुमार शर्मा को क्षेत्र प्रचार शाखा मुख्यालय जयपुर तथा मोहन लाल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर में लगाया गया है।

इसके अलावा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी आशी रामचंदनानी को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जयपुर तथा पृथ्वी सिंह सिसोदिया को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय कोटा भेजा गया है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी विकास हल्दुनिया और राजकुमार बैरवा को मुख्यालय जयपुर में पदस्थापित किया गया है। वहीं वरिष्ठ सहायक राहुल कुमावत को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय झुंझुनूं, मनीष धाभाई को मुख्यालय जयपुर तथा किरोड़ी लाल मीणा को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ब्यावर में
लगाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery