Thursday, January, 29,2026

हार से डरें नहीं, आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता

जयपुर: राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 का दूसरा दिन जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा में उत्साहपूर्ण रहा। समिट के मुख्य हॉल में आयोजित फायरसाइड चैट सत्रों ने दर्शकों को प्रेरित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन सत्रों में महिला नेतृत्व, उद्यमिता, एआई में समानता, खेल से प्रेरित नेतृत्व और स्टार्टअप संस्कृति जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

समिट के दूसरे दिन की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इंरानी के फायरसाइड चैट से हुई। सत्र का विषय 'लीडरशिप बियॉन्ड लेबल्सः वीमेन, पावर एंड पब्लिक सर्विस रहा। टाई ग्लोबल के कन्वीनर महावीर प्रताप शर्मा से संवाद में ईरानी ने महिला नेतृत्व, दृढ़ता, अनुशासन और सामाजिक भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। स्मृति ईरानी कहा कि हार ने मेरी किस्मत लिखी है। हर हार ने मुझे आगे बढ़ने की नई दिशा दी। हार या जीत को महिला या पुरुष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, यह मानसिकता का विषय है। सार्वजनिक जीवन में सेवा के अवसर पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी पृष्ठभूमि का व्यक्ति बदलाव ला सकता है। हार से डरें नहीं, आत्मविश्वास और मेहनत से ही सफलता मिलती है।

9 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं नए भारत की उज्ज्वल तस्वीर पेश

ईरानी ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं तकनीक, नीति निर्माण, स्टार्टअप और सार्वजनिक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। भारत में 9 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नए भारत की उज्ज्वल तस्वीर पेश कर रही हैं। उनकी पहल का उद्देश्य । लाख महिलाओं को सशक्त बनाना, 300 स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना और 100 मिलियन डॉलर से अधिक का फंड जुटाना है। ये प्रयास महिलाओं को अवसर, पूंजी और मेटरशिप प्रदान कर उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बोलते हुए ईरानी ने कहा कि एआई एजेंट्स की ट्रेनिंग में ऐसा डेटा शामिल होना चाहिए जो महिला सशक्तीकरण और समान विकास को बढ़ावा दे। तकनीक का उपयोग समाज में बराबरी लाने के लिए होना चाहिए।

स्मृति ईरानी का शो देश का नंबर-1

अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने टेक्सटाइल मंत्री के रूप में पीपीई किट उत्पादन और टेक्निकल टेक्सटाइल्स को मान्यता दिलाने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में योगदान का जिक्र किया। टीवी और ओटीटी पर वापसी के बारे में उन्होंने बताया कि उनका शो देश का नंबर-1 है और वे 49 वर्ष की उम्र में भी नई चुनौतियां स्वीकार कर रही हैं। सत्र के अंत में उन्होंने कहा, 'नोट या डॉलर हाथ की पहचान नहीं करते। आत्मविश्वास, मेहनत और सकारात्मक सोच ही असली नेतृत्व है।'

जयपुर कॉमिक कॉन का आज अंतिम दिन

समिट में चल रहे जयपुर कॉमिक कॉन का मंगलवार की अंतिम दिन है। यह दिन भी पॉप कल्चर, रचनात्मकता और फैनडम के उत्सव से भरा रहेगा। 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रमों में मारुति सुजुकी एरेना, कंचीरोल, रामा और अमर चित्र कथा के विशेष सेशन शामिल हैं। दोपहर में इंडिया क्रिएटर्स जाम, राजस्थान में गेमिंग पर पैनल, सगीत परफॉर्मेंस, इम्प्रूव कॉमेडी, करण सिंह का मैजिक शो, जसप्रीत सिंह का स्टैंड-अप और शाम को कोस्प्ले कॉन्टेस्ट होगा। यह आयोजन भारत की क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा देगा और राजस्थान को एनिमेशन-गेमिंग का केंद्र बनाएगा।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery