Monday, December, 15,2025

सुशासन का आधार है नैतिक आचरण और जनसंवेदना: डीजीपी

जयपुर: पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में 2024 बैच के प्रोबेशनर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें आधुनिक प्रशासन की व्यवहारिक समझ और सुशासन का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते समाज और तकनीक के दौर में प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, इसलिए नेतृत्व क्षमता, नैतिक आचरण और जनसंवेदना प्रभावी एवं उत्तरदायी शासन की अनिवार्य शर्त हैं। डीजीपी ने कानून-व्यवस्था प्रबंधन, प्रशासन-पुलिस समन्वय, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और जनता से संवाद की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भविष्य का प्रशासन तीन मुख्य आधारों-सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक आधारित कार्य प्रणाली पर टिका है। उन्होंने प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों को सलाह दी कि वे हर निर्णय में ईमानदारी, दूरदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखें।

इससे पहले प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने अपने कार्यक्रम के तहत राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में प्रिवेंटिव एक्शन, निरोधात्मक कार्यवाही, कारागार प्रबंधन, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम तथा पुलिस अभियोजन एवं न्यायिक प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग ली।

वरिष्ठ अधिकारियों का मिला मार्गदर्शन

संवाद सत्र में डीआईजी सीबी दीपक भार्गव ने राजस्थान पुलिस संगठन की संरचना, कार्यप्रणाली और पुलिस-प्रशासन सहयोग की प्रक्रियाओं पर प्रस्तुति दी। आईजी एसएसबी अंशुमान भोमिया ने डीएम-एसपी समन्वय की महत्ता, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन के बीच सुचारू कार्यप्रणाली पर विचार साझा किए। आईजी कानून-व्यवस्था अनिल टांक ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमावर्ती क्षेत्रों, जनजातीय अंचलों और सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery